"गांधी परिवार ने खुद लिए भारत रत्न, बाबासाहब को BJP ने दिया", मुख्यमंत्री मोहन यादव का तंज

INDORE, MP

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गांधी परिवार पर जमकर हमले किए. नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक निशाना साधा.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान हितग्राही सम्मेलन में कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किए. मोहन यादव ने कहा "आज तक बाबासाहब की जयंती और पुण्यतिथि पर कांग्रेस का कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता कभी नहीं आया. ये कांग्रेस के लोग जब भी आते हैं तो आंखों में धूल झोंकने के लिए. जवाहरलाल नेहरू ने बाबासाहब अंबेडकर को चुनाव हरवा दिया. जवाहरलाल नेहरू ने उन लोगों का सम्मान किया, जिन्होंने बाबासाहब अंबेडकर को चुनाव हराया. जवाहरलाल नेहरू ने तो खुद भारत रत्न ले लिया. इसके बाद उनके ही परिवार की इंदिरा गांधी ने भी भारत रत्न ले लिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटे से छोटे स्थान से खोजकर पद्मभूषण देते हैं."

प्रियंका गांधी के सरनेम को लेकर तंज कसा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा "जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आई तो उन्होंने बाबासाहब अंबेडकर को भारत रत्न दिया. महात्मा गांधी के नाम का उपयोग ये कांग्रेसी सिर्फ वोट के लिए करते हैं. हमारे यहां बहन बेटी की शादी हो जाती है तो सरनेम बदल जाते हैं लेकिन प्रियंका वाड्रा वोट के लालच में आज भी प्रियंका वाड्रा गांधी सरनेम ही चला रही हैं. ये नकली गांधी, गांधी सरनेम हटाना ही नहीं चाहते. क्योंकि इन्हें मालूम है यदि गांधी सरनेम हटा दिया तो हमारा चुनाव कैसे होगा. दलित समाज के सीताराम येचुरी जब कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए तो उन्हें कांग्रेस कार्यालय से बाहर कर दिया गया. कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने संविधान बदलने का काम किया है."

धारा 370 को लेकर कांग्रेस की नीतियों को कोसा

डॉ. मोहन यादव ने कहा "बाबासाहब अंबेडकर धारा 370 को संविधान में जोड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने अपनी मनमर्जी चलाई और धारा 370 जोड़ी. उसका असर यह रहा कि जहां आज हमारे बाबा बर्फानी और वैष्णो देवी हैं, वहां 40000 लोगों की हत्याएं कर दी गईं. इसका कलंक आज भी कांग्रेस पर है. जब प्रधानमंत्री राजीव गांधी हुआ करते थे, तब उन्होंने कानून में संशोधन करके मुस्लिम बहनों के तीन तलाक को लेकर बड़ा फैसला करवा दिया, लेकिन हमारी जब सरकार आई तो एक बार फिर उसमें संशोधन करके तीन तलाक जैसे मुद्दे को समाप्त किया. हम सब मिलकर बाबासाहब अंबेडकर और गांधीजी के विचारों को मिलकर जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं. राहुल गांधी से कहता हूं पहले बाबासाहब की जमीन पर माफी मांगें."

वीडी शर्मा ने भी कांग्रेस पर किए करारे वार

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा "आज जिस बाबासाहब अंबेडकर की स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा हुए, उसका निर्माण बीजेपी ने किया है. कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है." बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नितेश नरवारे बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं, अब आप बताओ किसके संविधान के कारण लोग त्रस्त हैं." बीजेपी नेता लाल सिंह ने भी कांग्रेस नेताओं को जमकर आड़े हाथों लिया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2025 By दैनिक जागरण

"गांधी परिवार ने खुद लिए भारत रत्न, बाबासाहब को BJP ने दिया", मुख्यमंत्री मोहन यादव का तंज

INDORE, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान हितग्राही सम्मेलन में कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किए. मोहन यादव ने कहा "आज तक बाबासाहब की जयंती और पुण्यतिथि पर कांग्रेस का कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता कभी नहीं आया. ये कांग्रेस के लोग जब भी आते हैं तो आंखों में धूल झोंकने के लिए. जवाहरलाल नेहरू ने बाबासाहब अंबेडकर को चुनाव हरवा दिया. जवाहरलाल नेहरू ने उन लोगों का सम्मान किया, जिन्होंने बाबासाहब अंबेडकर को चुनाव हराया. जवाहरलाल नेहरू ने तो खुद भारत रत्न ले लिया. इसके बाद उनके ही परिवार की इंदिरा गांधी ने भी भारत रत्न ले लिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटे से छोटे स्थान से खोजकर पद्मभूषण देते हैं."

प्रियंका गांधी के सरनेम को लेकर तंज कसा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा "जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आई तो उन्होंने बाबासाहब अंबेडकर को भारत रत्न दिया. महात्मा गांधी के नाम का उपयोग ये कांग्रेसी सिर्फ वोट के लिए करते हैं. हमारे यहां बहन बेटी की शादी हो जाती है तो सरनेम बदल जाते हैं लेकिन प्रियंका वाड्रा वोट के लालच में आज भी प्रियंका वाड्रा गांधी सरनेम ही चला रही हैं. ये नकली गांधी, गांधी सरनेम हटाना ही नहीं चाहते. क्योंकि इन्हें मालूम है यदि गांधी सरनेम हटा दिया तो हमारा चुनाव कैसे होगा. दलित समाज के सीताराम येचुरी जब कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए तो उन्हें कांग्रेस कार्यालय से बाहर कर दिया गया. कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने संविधान बदलने का काम किया है."

धारा 370 को लेकर कांग्रेस की नीतियों को कोसा

डॉ. मोहन यादव ने कहा "बाबासाहब अंबेडकर धारा 370 को संविधान में जोड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने अपनी मनमर्जी चलाई और धारा 370 जोड़ी. उसका असर यह रहा कि जहां आज हमारे बाबा बर्फानी और वैष्णो देवी हैं, वहां 40000 लोगों की हत्याएं कर दी गईं. इसका कलंक आज भी कांग्रेस पर है. जब प्रधानमंत्री राजीव गांधी हुआ करते थे, तब उन्होंने कानून में संशोधन करके मुस्लिम बहनों के तीन तलाक को लेकर बड़ा फैसला करवा दिया, लेकिन हमारी जब सरकार आई तो एक बार फिर उसमें संशोधन करके तीन तलाक जैसे मुद्दे को समाप्त किया. हम सब मिलकर बाबासाहब अंबेडकर और गांधीजी के विचारों को मिलकर जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं. राहुल गांधी से कहता हूं पहले बाबासाहब की जमीन पर माफी मांगें."

वीडी शर्मा ने भी कांग्रेस पर किए करारे वार

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा "आज जिस बाबासाहब अंबेडकर की स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा हुए, उसका निर्माण बीजेपी ने किया है. कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है." बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नितेश नरवारे बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं, अब आप बताओ किसके संविधान के कारण लोग त्रस्त हैं." बीजेपी नेता लाल सिंह ने भी कांग्रेस नेताओं को जमकर आड़े हाथों लिया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%22%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%96%E0%A5%81%E0%A4%A6-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4-%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A8--%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AC-%E0%A4%95%E0%A5%8B-bjp-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%22--%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A8-%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B5-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%9C/article-8692

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.