"अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट धाम का विकास", मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताई रूपरेखा

SATNA, MP

चित्रकूट धाम के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कदम आगे बढ़ा दिए हैं. सीएम ने की समीक्षा बैठक.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार देर रात चित्रकूट पहुंचे. यहां उन्होंने सियाराम कुटीर में रात्रि विश्राम किया. इसके बाद मंगलवार सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद चित्रकूट के समग्र विकास की समीक्षा बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के आला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चित्रकूट के विकास को लेकर गहराई से चर्चा की. मुख्यमंत्री ने मोहन यादव ने सभी को अपनी मंशा से अवगत कराते हुए कहा "हम अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट का विकास करना चाहते हैं."

चित्रकूट में भगवान श्री राम का वनवासी लोक बनेगा

मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के आरोग्य धाम के मंदाकिनी रिसोर्ट में ये बैठक ली. बैठक में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, नागौर विधायक नागेंद्र सिंह, कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में उज्जैन महालोक की भांति भगवान श्री राम का वनवासी लोक चित्रकूट में बनाने की रूपरेखा तय की गई. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के भगवान कामतानाथ के 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग में होने वाले विकास कार्यों के बीच चर्चा की. इसके साथ ही सीएम ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत द्वारा जिले में नवाचार के रूप में सुपर सीडर मशीन को हरी झंडी दिखाई.

मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूहों को राशि वितरित की

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 138 स्व सहायता समूहों के लिए 4 करोड़ 12 लाख रुपए वितरित किए. वन विभाग द्वारा विकसित रामवन गमन अनुभूति वाटिका में मुख्यमंत्री ने पीपल, बरगद और नीम का पौधरोपण किया. इसके साथ ही सीएम ने वन देवी मंदिर जाकर दर्शन और पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने वन देवी मंदिर में वन विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया को बताया "चित्रकूट का अयोध्या के तर्ज पर विकास होगा. कई प्रकार के विकास कार्यों के प्रस्ताव और प्लान भी सामने आए हैं. चित्रकूट में निजी क्षेत्र में भी विकास की संभावनाएं हैं. सबके भाव से चित्रकूट का धाम भव्य रूप से बने, इस पर हमने काफी विचार विमर्श किया है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2025 By दैनिक जागरण

"अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट धाम का विकास", मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताई रूपरेखा

SATNA, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार देर रात चित्रकूट पहुंचे. यहां उन्होंने सियाराम कुटीर में रात्रि विश्राम किया. इसके बाद मंगलवार सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद चित्रकूट के समग्र विकास की समीक्षा बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के आला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चित्रकूट के विकास को लेकर गहराई से चर्चा की. मुख्यमंत्री ने मोहन यादव ने सभी को अपनी मंशा से अवगत कराते हुए कहा "हम अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट का विकास करना चाहते हैं."

चित्रकूट में भगवान श्री राम का वनवासी लोक बनेगा

मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के आरोग्य धाम के मंदाकिनी रिसोर्ट में ये बैठक ली. बैठक में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, नागौर विधायक नागेंद्र सिंह, कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में उज्जैन महालोक की भांति भगवान श्री राम का वनवासी लोक चित्रकूट में बनाने की रूपरेखा तय की गई. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के भगवान कामतानाथ के 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग में होने वाले विकास कार्यों के बीच चर्चा की. इसके साथ ही सीएम ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत द्वारा जिले में नवाचार के रूप में सुपर सीडर मशीन को हरी झंडी दिखाई.

मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूहों को राशि वितरित की

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 138 स्व सहायता समूहों के लिए 4 करोड़ 12 लाख रुपए वितरित किए. वन विभाग द्वारा विकसित रामवन गमन अनुभूति वाटिका में मुख्यमंत्री ने पीपल, बरगद और नीम का पौधरोपण किया. इसके साथ ही सीएम ने वन देवी मंदिर जाकर दर्शन और पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने वन देवी मंदिर में वन विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया को बताया "चित्रकूट का अयोध्या के तर्ज पर विकास होगा. कई प्रकार के विकास कार्यों के प्रस्ताव और प्लान भी सामने आए हैं. चित्रकूट में निजी क्षेत्र में भी विकास की संभावनाएं हैं. सबके भाव से चित्रकूट का धाम भव्य रूप से बने, इस पर हमने काफी विचार विमर्श किया है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%22development-of-chitrakoot-dham-on-the-lines-of-ayodhya%22-chief/article-7667

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.