- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- "इंदौर की जनता को कैंसर बांट रही सरकार", जहरीला कचरा जलाने पर भड़के जीतू पटवारी
"इंदौर की जनता को कैंसर बांट रही सरकार", जहरीला कचरा जलाने पर भड़के जीतू पटवारी
BHOPAL, MP
पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलना शुरू हो गया है. मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप.
यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर में जलाने की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू हो गई. अब इस मामले को लेकर राजनीति भी गर्मा गई है. बीजेपी व कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर इंदौर में कैंसर फैलाने का आरोप लगाया है तो मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का कहना है "कचरा कहां जलेगा, ये तो सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है. कांग्रेस केवल डर फैला रही है."
बीजेपी नेताओं को इंदौर की जनता देगी जवाब
जीतू पटवारी ने यूनियन कार्बाइड मामले में कहा '"मैं चुनौती देता हूं मुख्यमंत्री को. आप किसी एजेंसी को भेजकर रामकी संयंत्र के आसपास 10 किलोमीटर के दायरे में जलस्तर को चेक करवा लें. यदि ये जहरीला नहीं निकला तो मैं सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को तैयार हूं. ये तो वैसा ही है कि सरकार कहती है आप हमें वोट दो हम आपको कैंसर देंगे. व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए सरकार, उसके मंत्री, मुख्यमंत्री भोपाल की उस जमीन पर किसी न किसी प्रकार का लाभ लेने के लिए कचरा पीथमपुर पहुंचा रहे हैं."
इंदौर को जहर बांटोगे तो जनता क्या देखती रहेगी
जीतू पटवारी ने कहा "कोर्ट ने कहा है कि ये सरकार के विवेक पर है कि सरकार क्या करे और कहां कचरा जलाए. लेकिन सरकार ने लोगों से कहा कि हम जहर देंगे. इंदौर शहर में भारतीय जनता पार्टी के सांसद, महापौर, विधायक और दो-दो मंत्री हैं. उसके बाद भी भावी पीढ़ी को जहर मिलेगा. कैंसर मिलेगा. ये सोते रहेंगे, चुप रहेंगे. इंदौर की जनता देख रही है. समझ रही है. भारतीय जनता पार्टी को कैंसर परोसने पर सबक सिखाएगी."
मुख्यमंत्री बोले- कांग्रेस ने सालों तक बीमारी को फैलाया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा "जीतू पटवारी में जितनी समझ है, वह अपना काम कर रहे हैं. जिस चीज को सुप्रीम कोर्ट ने डिसाइड किया है, उस पर कांग्रेस टिप्पणी कर रही है. ये इन्ही कांग्रेस का ही फैलाया गया कचरा है. कांग्रेस ने मौत बांटी थी. भोपाल में 10 लाख से ज्यादा लोग यदि यूनियन कार्बाइड से मारे गए तो कांग्रेस की तत्कालीन सरकार की लापरवाही थी. कांग्रेस ने सालों तक इस बीमारी को फैलाए रखा. अब कांग्रेस लोगों के बीच भ्रम फैला रही है."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए