"ये दारोगा अब डकैत हो गया है", पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह सभा में भड़के

BHIND, MP

पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने पुलिस के खिलाफ आग उगली. उन्होंने एक दारोगा को आड़े हाथों लेकर भ्रष्ट और गुंडा बताया.

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. सभा में उन्होंने पुलिस को लेकर अपशब्दों की बौछार की. डॉ. गोविंद सिंह ने मछंड चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए. दरअसल, भिंड के लहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मच्छंड में 02 फ़रवरी को पवन राजावत नाम के युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दबकर मौत हो गई थी, जिसको लेकर मृतक के परिजनों ने उसकी मौत का जिम्मेदार मछंड थाना प्रभारी और उनके निजी गुर्गों को बताया था.

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत का मामला

पीड़ित परिजनों का आरोप है "दारोगा के प्राइवेट गुर्गों ने रेत से भरी ट्रॉली समझकर पवन के ट्रैक्टर का पीछा किया, जिसके चलते अनियंत्रित होकर उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और उसकी मौत हो गई." इसके बाद डॉ.गोविंद सिंह ने पुलिस के ख़िलाफ़ आंदोलन कर मछंड चौकी का घेराव किया. ये प्रदर्शन मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए किया गया. घेराव के बाद मंच सभा को भी डॉ.गोविंद सिंह ने संबोधित किया. संबोधन में उन्होंने मछंड चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगते हुए अपशब्द कहे.

Govind Singh serious allegations
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ज्ञापन देने जाते हुए 
 
निशाने पर रहे मछंड चौकी प्रभारी

डॉ. गोविंद सिंह ने मछंड चौकी प्रभारी रविंद्र तोमर के लिए गैंग चलाने वाला डकैत, रेत चोरी कराने वाला चोर, पुलिस के नाम पर कलंक जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा "ये हमारे पास सिफारिश के लिए आया था कि मछंद थाना प्रभारी बनवा दो, सबसे तारीफ़ सुनी थी. कार्यकर्ता भी कहते थे कि ये थाना प्रभारी अच्छा आदमी है, कर्तव्य के लिए कर्मठ है तो मैंने भी तत्कालीन एएसपी से सिफारिश की, उस समय एसपी ने उन्हें सचेत किया था कि मुझे समझ में नहीं आया. लेकिन अब आया है. वास्तव में ये जनसेवा के नाम पर लूट सेवा कर रहा है." बता दें कि कांग्रेस के आंदोलन की अगुआई कर रहे डॉ. गोविंद सिंह ने पवन राजावत की मौत के बाद पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग रखते हुए ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

"ये दारोगा अब डकैत हो गया है", पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह सभा में भड़के

BHIND, MP

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. सभा में उन्होंने पुलिस को लेकर अपशब्दों की बौछार की. डॉ. गोविंद सिंह ने मछंड चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए. दरअसल, भिंड के लहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मच्छंड में 02 फ़रवरी को पवन राजावत नाम के युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दबकर मौत हो गई थी, जिसको लेकर मृतक के परिजनों ने उसकी मौत का जिम्मेदार मछंड थाना प्रभारी और उनके निजी गुर्गों को बताया था.

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत का मामला

पीड़ित परिजनों का आरोप है "दारोगा के प्राइवेट गुर्गों ने रेत से भरी ट्रॉली समझकर पवन के ट्रैक्टर का पीछा किया, जिसके चलते अनियंत्रित होकर उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और उसकी मौत हो गई." इसके बाद डॉ.गोविंद सिंह ने पुलिस के ख़िलाफ़ आंदोलन कर मछंड चौकी का घेराव किया. ये प्रदर्शन मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए किया गया. घेराव के बाद मंच सभा को भी डॉ.गोविंद सिंह ने संबोधित किया. संबोधन में उन्होंने मछंड चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगते हुए अपशब्द कहे.

Govind Singh serious allegations
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ज्ञापन देने जाते हुए 
 
निशाने पर रहे मछंड चौकी प्रभारी

डॉ. गोविंद सिंह ने मछंड चौकी प्रभारी रविंद्र तोमर के लिए गैंग चलाने वाला डकैत, रेत चोरी कराने वाला चोर, पुलिस के नाम पर कलंक जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा "ये हमारे पास सिफारिश के लिए आया था कि मछंद थाना प्रभारी बनवा दो, सबसे तारीफ़ सुनी थी. कार्यकर्ता भी कहते थे कि ये थाना प्रभारी अच्छा आदमी है, कर्तव्य के लिए कर्मठ है तो मैंने भी तत्कालीन एएसपी से सिफारिश की, उस समय एसपी ने उन्हें सचेत किया था कि मुझे समझ में नहीं आया. लेकिन अब आया है. वास्तव में ये जनसेवा के नाम पर लूट सेवा कर रहा है." बता दें कि कांग्रेस के आंदोलन की अगुआई कर रहे डॉ. गोविंद सिंह ने पवन राजावत की मौत के बाद पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग रखते हुए ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%22this-inspector-is-now-dacoit%22/article-10652

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.