"इंतजार में हम हो जाएंगे ओवरएज", चयनित शिक्षक दंडवत करते पहुंचे महाकाल मंदिर

Ujjain, MP

मध्यप्रदेश के कई जिलों के चयनित शिक्षक उज्जैन रेलवे स्टेशन से दंडवत करते हुए महाकाल मंदिर पहुंचे.

शुक्रवार को शिक्षक वर्ग-1 में चयनित और पात्रता परीक्षा पास करने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों के लिए अनोखा प्रदर्शन किया. विभिन्न जिलों से आए इन शिक्षकों ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक दंडवत यात्रा की. ये यात्रा करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करते हुए बाबा महाकाल मंदिर के पास समाप्त हुई. प्रदर्शनकारी अपनी नियुक्ति और पदवृद्धि की मांग कर रहे हैं.

खाली पड़े पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग

महिला प्रदर्शनकारियों ने दंडवत करते हुए अपनी भक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक वेटिंग सूची 2023 में शामिल सभी अभ्यर्थी दो परीक्षाएं पास कर चुके हैं, लेकिन अब भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं. उनकी मांग है कि खाली पड़े 58,000 से अधिक पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए. प्रदर्शनकारी अर्पित कुमार ने कहा "हम पिछले डेढ़ साल से संघर्ष कर रहे हैं. दिल्ली और भोपाल तक प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अब तक हमारी आवाज सरकार तक नहीं पहुंची. पदों के खाली रहने के बावजूद हमारी नियुक्ति को रोका जा रहा है."

Ujjain Selected teachers protest
चयनित शिक्षक उज्जैन रेलवे स्टेशन से दंडवत करते निकले 

रामघाट पर करेंगे जल सत्याग्रह

प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि प्रदर्शन का यह दौर 3 दिन तक चलेगा. शुक्रवार को दंडवत यात्रा के बाद शनिवार को अभ्यर्थी उज्जैन के रामघाट पर जल सत्याग्रह करेंगे. इसके बाद टॉवर चौक पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो कई शिक्षक उम्रसीमा पार कर जाएंगे, जिससे वे नियुक्ति से वंचित रह जाएंगे. चयनित शिक्षिका बबीता शर्मा ने बताया "दो कठिन परीक्षाएं पास करने के बाद भी उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2025 By दैनिक जागरण

"इंतजार में हम हो जाएंगे ओवरएज", चयनित शिक्षक दंडवत करते पहुंचे महाकाल मंदिर

Ujjain, MP

शुक्रवार को शिक्षक वर्ग-1 में चयनित और पात्रता परीक्षा पास करने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों के लिए अनोखा प्रदर्शन किया. विभिन्न जिलों से आए इन शिक्षकों ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक दंडवत यात्रा की. ये यात्रा करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करते हुए बाबा महाकाल मंदिर के पास समाप्त हुई. प्रदर्शनकारी अपनी नियुक्ति और पदवृद्धि की मांग कर रहे हैं.

खाली पड़े पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग

महिला प्रदर्शनकारियों ने दंडवत करते हुए अपनी भक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक वेटिंग सूची 2023 में शामिल सभी अभ्यर्थी दो परीक्षाएं पास कर चुके हैं, लेकिन अब भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं. उनकी मांग है कि खाली पड़े 58,000 से अधिक पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए. प्रदर्शनकारी अर्पित कुमार ने कहा "हम पिछले डेढ़ साल से संघर्ष कर रहे हैं. दिल्ली और भोपाल तक प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अब तक हमारी आवाज सरकार तक नहीं पहुंची. पदों के खाली रहने के बावजूद हमारी नियुक्ति को रोका जा रहा है."

Ujjain Selected teachers protest
चयनित शिक्षक उज्जैन रेलवे स्टेशन से दंडवत करते निकले 

रामघाट पर करेंगे जल सत्याग्रह

प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि प्रदर्शन का यह दौर 3 दिन तक चलेगा. शुक्रवार को दंडवत यात्रा के बाद शनिवार को अभ्यर्थी उज्जैन के रामघाट पर जल सत्याग्रह करेंगे. इसके बाद टॉवर चौक पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो कई शिक्षक उम्रसीमा पार कर जाएंगे, जिससे वे नियुक्ति से वंचित रह जाएंगे. चयनित शिक्षिका बबीता शर्मा ने बताया "दो कठिन परीक्षाएं पास करने के बाद भी उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%22we-will-become-overage-while-waiting%22-selected-teachers-reached-mahakal/article-6914

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.