आज मध्यप्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज, सीएम मोहन के बैक टू बैक कार्यक्रम, देवास में सक्रिय रहेंगे पटवारी

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को लगातार कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह से लेकर देर रात तक उनका व्यस्त शेड्यूल रहेगा। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज देवास जिले के दौरे पर रहेंगे। राजधानी भोपाल में जनजातीय नृत्यों और प्रदर्शनी की झलक भी देखने को मिलेगी।

सीएम डॉ. मोहन का आज का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे “पेडल टू प्लांट : नया भारत, हरा भारत” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुनेंगे। सीएम यह कार्यक्रम वार्ड 27, बूथ 48, कमला नगर, करुणा धाम मंडल (दक्षिण-पश्चिम विधानसभा) में सुनेंगे।

दोपहर 12 बजे वे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित “मध्यप्रदेश एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025” समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1 बजे भोपाल से अनूपपुर के लिए रवाना होंगे।

  • 2:30 बजे अनूपपुर जिले के ग्राम पारसी में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

  • 3:45 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • 4:05 बजे जबलपुर कैंट विधानसभा के महाकौशल कॉलेज में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • 5:30 बजे होटल विजन महल में स्थानीय कार्यक्रम।

  • 6:45 बजे एमपीईबी कल्चरल ग्राउंड, कलचुरी रेजिडेंसी में “चर्चा” कार्यक्रम में सहभागिता।

  • 8 बजे कलेक्टर कार्यालय, जबलपुर में संभागीय अधिकारियों (कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी) के साथ बैठक।

  • 10 बजे जबलपुर से भोपाल वापसी।

देवास दौरे पर PCC चीफ जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज देवास जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 3 बजे इंदौर से देवास पहुंचेंगे और वहां रेल परियोजना के लिए उपजाऊ भूमि अधिग्रहण के विरोध में अनशन पर बैठे किसानों से मुलाकात करेंगे।

भोपाल में मड़ई उत्सव और जनजातीय नृत्य प्रस्तुतियां

राजधानी भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में 25 से 27 अक्टूबर तक मड़ई उत्सव का आयोजन जारी है। आज रविवार को जनजातीय परंपराओं, वीरांगनाओं की गाथाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

कार्यक्रम में संबलपुरी करमा, डालखाई नृत्य और भवाड़ा नृत्य की झलकियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी।

ट्राइबल आर्ट प्रदर्शनी “शलाका” में दिनेश श्याम की कृतियां

इसी दौरान संग्रहालय में गोंड जनजातीय चित्रकार दिनेश श्याम की 65वीं एकल चित्र प्रदर्शनी “शलाका” भी प्रदर्शित की गई है। यह प्रदर्शनी 30 अक्टूबर 2025 तक ‘लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा’ में प्रतिदिन मंगलवार से रविवार तक देखी जा सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2025 By दैनिक जागरण

आज मध्यप्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज, सीएम मोहन के बैक टू बैक कार्यक्रम, देवास में सक्रिय रहेंगे पटवारी

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को लगातार कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह से लेकर देर रात तक उनका व्यस्त शेड्यूल रहेगा। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज देवास जिले के दौरे पर रहेंगे। राजधानी भोपाल में जनजातीय नृत्यों और प्रदर्शनी की झलक भी देखने को मिलेगी।

सीएम डॉ. मोहन का आज का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे “पेडल टू प्लांट : नया भारत, हरा भारत” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुनेंगे। सीएम यह कार्यक्रम वार्ड 27, बूथ 48, कमला नगर, करुणा धाम मंडल (दक्षिण-पश्चिम विधानसभा) में सुनेंगे।

दोपहर 12 बजे वे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित “मध्यप्रदेश एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025” समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1 बजे भोपाल से अनूपपुर के लिए रवाना होंगे।

  • 2:30 बजे अनूपपुर जिले के ग्राम पारसी में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

  • 3:45 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • 4:05 बजे जबलपुर कैंट विधानसभा के महाकौशल कॉलेज में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • 5:30 बजे होटल विजन महल में स्थानीय कार्यक्रम।

  • 6:45 बजे एमपीईबी कल्चरल ग्राउंड, कलचुरी रेजिडेंसी में “चर्चा” कार्यक्रम में सहभागिता।

  • 8 बजे कलेक्टर कार्यालय, जबलपुर में संभागीय अधिकारियों (कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी) के साथ बैठक।

  • 10 बजे जबलपुर से भोपाल वापसी।

देवास दौरे पर PCC चीफ जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज देवास जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 3 बजे इंदौर से देवास पहुंचेंगे और वहां रेल परियोजना के लिए उपजाऊ भूमि अधिग्रहण के विरोध में अनशन पर बैठे किसानों से मुलाकात करेंगे।

भोपाल में मड़ई उत्सव और जनजातीय नृत्य प्रस्तुतियां

राजधानी भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में 25 से 27 अक्टूबर तक मड़ई उत्सव का आयोजन जारी है। आज रविवार को जनजातीय परंपराओं, वीरांगनाओं की गाथाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

कार्यक्रम में संबलपुरी करमा, डालखाई नृत्य और भवाड़ा नृत्य की झलकियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी।

ट्राइबल आर्ट प्रदर्शनी “शलाका” में दिनेश श्याम की कृतियां

इसी दौरान संग्रहालय में गोंड जनजातीय चित्रकार दिनेश श्याम की 65वीं एकल चित्र प्रदर्शनी “शलाका” भी प्रदर्शित की गई है। यह प्रदर्शनी 30 अक्टूबर 2025 तक ‘लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा’ में प्रतिदिन मंगलवार से रविवार तक देखी जा सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%E0%A4%86%E0%A4%9C-%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A4%9A%E0%A4%B2-%E0%A4%A4%E0%A5%87%E0%A4%9C--%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%8F%E0%A4%AE-%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%95-%E0%A4%9F%E0%A5%82-%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%95-%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE--%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%9F%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80/article-36324

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.