एमपी में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 45 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि, IMD की भयंकर आंधी-तूफान की चेतावनी

Bhopal, MP

मावठा ने मध्य प्रदेश का मौसम बिगाड़ दिया है. शुक्रवार को 45 जिलों में बारिश और 27 जिलों में ओलावृष्टि हुई, जिससे ठंड बढ़ गई.

imagesमध्यप्रदेश में शुक्रवार से बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं. बीते 24 घंटों में बड़वानी, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, मुरैना और भिंड समेत 27 जिलों में ओलावृष्टि हुई है. वहीं 45 जिलों में बारिश दर्ज की गई है. शनिवार सुबह से राजधानी भोपाल का मौसम भी बदला हुआ था. दोपहर एक बजे भोपाल में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे. खंडवा में भी सुबह से ही बारिश के साथ ओले ने दस्तक दी.

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, ''अभी 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. मध्य प्रदेश में अभी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके कारण कई जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि होगी. इसके बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी.''

सबसे अधिक मंदसौर में बरसा पानी
शनिवार सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम और सागर संभाग के सभी जिलों में आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई है. वहीं, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, उमरिया, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, बड़वानी, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, खरगोन, श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन, सागर, पांढुर्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ जिले में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई. सबसे अधिक बरसात वेस्ट एमपी के मंदसौर में 63 मिलीमीटर दर्ज की गई.

आज ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
अगले 24 घंटे तक भोपाल, रायसेन, विदिशा, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और जबलपुर जिले में बिजली के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. साथ ही इन जिलों में 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवा भी चलेगी. इस दौरान बिजली के साथ बादल गरजने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. वहीं टीकमगढ़, दमोह, कटनी, सिंगरौली, सीधी, नर्मदापुरम, खजुराहो और उमरिया में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

इसी तरह सीहोर, विदिशा, खंडवा, देवास, हरदा, बैतूल, पचमढ़ी, नरसिंगपुर, सागर, दक्षिण अशोकनगर, सतना, चित्रकूट, मैहर, शहडोल, अनुपपुर, मंडला और सिवनी में दरज-चमक की संभावना है. हवाओं के साथ लगातार आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल बने हुए हैं. इससे रात का तापमान बढ़ा हुआ है. सोमवार से बादल छंटने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट भी हो सकती है.

सोमवार से न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट पीके रायकवार ने बताया कि, ''वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 203 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है. एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास मौजूद है. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है. पंजाब से लेकर अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात से होकर गुजर रही है.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Dec 2024 By दैनिक जागरण

एमपी में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 45 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि, IMD की भयंकर आंधी-तूफान की चेतावनी

Bhopal, MP

imagesमध्यप्रदेश में शुक्रवार से बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं. बीते 24 घंटों में बड़वानी, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, मुरैना और भिंड समेत 27 जिलों में ओलावृष्टि हुई है. वहीं 45 जिलों में बारिश दर्ज की गई है. शनिवार सुबह से राजधानी भोपाल का मौसम भी बदला हुआ था. दोपहर एक बजे भोपाल में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे. खंडवा में भी सुबह से ही बारिश के साथ ओले ने दस्तक दी.

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, ''अभी 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. मध्य प्रदेश में अभी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके कारण कई जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि होगी. इसके बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी.''

सबसे अधिक मंदसौर में बरसा पानी
शनिवार सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम और सागर संभाग के सभी जिलों में आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई है. वहीं, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, उमरिया, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, बड़वानी, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, खरगोन, श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन, सागर, पांढुर्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ जिले में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई. सबसे अधिक बरसात वेस्ट एमपी के मंदसौर में 63 मिलीमीटर दर्ज की गई.

आज ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
अगले 24 घंटे तक भोपाल, रायसेन, विदिशा, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और जबलपुर जिले में बिजली के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. साथ ही इन जिलों में 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवा भी चलेगी. इस दौरान बिजली के साथ बादल गरजने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. वहीं टीकमगढ़, दमोह, कटनी, सिंगरौली, सीधी, नर्मदापुरम, खजुराहो और उमरिया में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

इसी तरह सीहोर, विदिशा, खंडवा, देवास, हरदा, बैतूल, पचमढ़ी, नरसिंगपुर, सागर, दक्षिण अशोकनगर, सतना, चित्रकूट, मैहर, शहडोल, अनुपपुर, मंडला और सिवनी में दरज-चमक की संभावना है. हवाओं के साथ लगातार आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल बने हुए हैं. इससे रात का तापमान बढ़ा हुआ है. सोमवार से बादल छंटने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट भी हो सकती है.

सोमवार से न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट पीके रायकवार ने बताया कि, ''वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 203 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है. एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास मौजूद है. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है. पंजाब से लेकर अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात से होकर गुजर रही है.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%E0%A4%8F%E0%A4%AE%E0%A4%AA%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AA%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%AE%E0%A5%80-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%8B%E0%A4%AD-%E0%A4%8F%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%BF%E0%A4%B5--45-%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B6-%E0%A4%B5-%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%BF--imd-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AD%E0%A4%AF%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A5%80-%E0%A4%A4%E0%A5%82%E0%A4%AB%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%A8%E0%A5%80/article-6514

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.