- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दिमरछा गांव में कूनो नदी में फंसी गर्भवती का रेस्क्यू: एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल, 15 बीमार ग्रामी...
दिमरछा गांव में कूनो नदी में फंसी गर्भवती का रेस्क्यू: एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल, 15 बीमार ग्रामीण भी निकाले गए
Sheopur, MP
लगातार बारिश से कूनो नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण वीरपुर क्षेत्र का दिमरछा गांव बाहरी दुनिया से कट गया। गांव के रास्ते बंद होने से हालात बिगड़ गए।
इसी बीच एक गर्भवती महिला की डिलीवरी का समय नजदीक आ गया। स्थिति गंभीर देखते हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
एसडीआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू
वीरपुर थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर ने तुरंत एसडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम ने गर्भवती कृष्णा पत्नी लोकेन्द्र रावत को सुरक्षित रेस्क्यू कर एंबुलेंस के जरिए वीरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
15 बीमार ग्रामीण भी सुरक्षित निकाले
रेस्क्यू के दौरान पता चला कि गांव में 15 और बीमार ग्रामीण फंसे हुए हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे। एसडीआरएफ ने नाव और रस्सियों की मदद से दो घंटे के लंबे अभियान में सभी को बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
टीम के प्रयासों की सराहना
रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व एसडीआरएफ प्रभारी प्रमोद दंडोतिया ने किया। उनके साथ नवदीप शर्मा, पवन नामदेव, सुनील भूरिया और छविराम शामिल थे। ग्रामीणों ने टीम और प्रशासन का आभार जताया।
प्रशासन ने की अपील
लगातार बारिश से कूनो नदी उफान पर है। प्रशासन ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और ग्रामीणों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए