पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार, करीब 10 दुकानें जलकर खाक

JABALPUR, MP

जबलपुर के पटाखा बाजार में आग लग गई. यहां लगभग 100 दुकानें मौजूद हैं, जिनमें करीब 10 से अधिक दुकान के जलने की खबर है.

मध्य प्रदेश के जबलपुर के पटाखा बाजार में रविवार को अचानक आग लग गई. घटना में कई पटाखा दुकाने जलकर खाक हो गईं. बताया जा रहा है कि कुछ लोग धुंआ निकलते देख मौके पर पहुंचे तो, पता चला कि दुकानों में आग लगी है. जिसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि करीब 10 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. हालांकि इस आगजनी की घटना में कोई हताहत होने की खबर नहीं है.

पटाखा बाजार में हैं लगभग 100 दुकान

दरअसल, जबलपुर के ग्रीन सिटी के पास कठोदा का वेस्ट प्लांट है. यहीं पर जबलपुर का पटाखा बाजार है. यहां लगभग 100 दुकान हैं, जहां पटाखों का थोक का कारोबार किया जाता है. सामान्य तौर पर इन दुकानों में हलचल केवल दीपावली के दौरान ही नजर आती है, लेकिन बड़े पैमाने पर पटाखों का स्टॉक यहां बना रहता है. शादी ब्याह के साथ ही बड़े त्योहारों के समय भी पटाखे की बिक्री होती है.

आग बुझाने में करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत

26 जनवरी पर यूं तो पूरा बाजार बंद था, लेकिन अचानक लोगों ने पटाखा बाजार से तेज आवाजों के साथ धुआं उठता देखा. जब लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि कुछ दुकानों में आग लगी हुई है. जिस दौरान यह घटना घटी, उस समय यहां कोई मौजूद नहीं था. धीरे-धीरे लोग यहां इकट्ठा हुए, लेकिन किसी ने भी पटाखे की आग को बुझाने की हिम्मत नहीं दिखाई. इसके बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम पानी टैंकर के साथ मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 1 घंटे तक लगातार आग बुझाने की कोशिश की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका.

करोंदा पटाखा बाजार के ठीक पास की कॉलोनी ग्रीन सिटी में रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि "मैं अपने घर पर था, तभी धमाकों की तेज आवाज सुनाई दी. जब घर से बाहर निकाल कर आए तो देखा कि पटाखा बाजार से धुआं उठ रहा है. इसके बाद मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत नगर निगम के फायर ब्रिगेड को फोन घटना की जानकारी दी."

फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर नहीं मिला काबू

इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि "दुकानों में लगे हुए फायर एक्सटिंग्विशर का भी इस्तेमाल किया गया. लेकिन इससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका. यहां पर दुकानों में भारी मात्रा में विस्फोटक मौजूद था. इसके बावजूद कुछ लोग यहां खड़े होकर वीडियो बना रहे थे. हालांकि कुछ जागरूक लोगों ने मौके पर मौजूद युवाओं को बाहर भी करने की कोशिश की. ऐसी स्थिति में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2025 By दैनिक जागरण

पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार, करीब 10 दुकानें जलकर खाक

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर के पटाखा बाजार में रविवार को अचानक आग लग गई. घटना में कई पटाखा दुकाने जलकर खाक हो गईं. बताया जा रहा है कि कुछ लोग धुंआ निकलते देख मौके पर पहुंचे तो, पता चला कि दुकानों में आग लगी है. जिसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि करीब 10 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. हालांकि इस आगजनी की घटना में कोई हताहत होने की खबर नहीं है.

पटाखा बाजार में हैं लगभग 100 दुकान

दरअसल, जबलपुर के ग्रीन सिटी के पास कठोदा का वेस्ट प्लांट है. यहीं पर जबलपुर का पटाखा बाजार है. यहां लगभग 100 दुकान हैं, जहां पटाखों का थोक का कारोबार किया जाता है. सामान्य तौर पर इन दुकानों में हलचल केवल दीपावली के दौरान ही नजर आती है, लेकिन बड़े पैमाने पर पटाखों का स्टॉक यहां बना रहता है. शादी ब्याह के साथ ही बड़े त्योहारों के समय भी पटाखे की बिक्री होती है.

आग बुझाने में करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत

26 जनवरी पर यूं तो पूरा बाजार बंद था, लेकिन अचानक लोगों ने पटाखा बाजार से तेज आवाजों के साथ धुआं उठता देखा. जब लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि कुछ दुकानों में आग लगी हुई है. जिस दौरान यह घटना घटी, उस समय यहां कोई मौजूद नहीं था. धीरे-धीरे लोग यहां इकट्ठा हुए, लेकिन किसी ने भी पटाखे की आग को बुझाने की हिम्मत नहीं दिखाई. इसके बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम पानी टैंकर के साथ मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 1 घंटे तक लगातार आग बुझाने की कोशिश की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका.

करोंदा पटाखा बाजार के ठीक पास की कॉलोनी ग्रीन सिटी में रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि "मैं अपने घर पर था, तभी धमाकों की तेज आवाज सुनाई दी. जब घर से बाहर निकाल कर आए तो देखा कि पटाखा बाजार से धुआं उठ रहा है. इसके बाद मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत नगर निगम के फायर ब्रिगेड को फोन घटना की जानकारी दी."

फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर नहीं मिला काबू

इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि "दुकानों में लगे हुए फायर एक्सटिंग्विशर का भी इस्तेमाल किया गया. लेकिन इससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका. यहां पर दुकानों में भारी मात्रा में विस्फोटक मौजूद था. इसके बावजूद कुछ लोग यहां खड़े होकर वीडियो बना रहे थे. हालांकि कुछ जागरूक लोगों ने मौके पर मौजूद युवाओं को बाहर भी करने की कोशिश की. ऐसी स्थिति में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%E0%A4%AA%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B2%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%AD%E0%A5%80%E0%A4%B7%E0%A4%A3-%E0%A4%86%E0%A4%97--%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%89%E0%A4%A0%E0%A4%BE-%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%8F%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0--%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AC-10-%E0%A4%A6%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%9C%E0%A4%B2%E0%A4%95%E0%A4%B0-%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%95/article-8593

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.