बिना टिकट यात्रियों ने भरा रेलवे का खजाना! पश्चिम मध्य रेलवे ने वसूले 77 करोड़

Jabalpur, MP

पश्चिम मध्य रेलवे ने बीते 8 महीने में बिना टिकट के 12 लाख प्रकरण दर्ज किए. जबलपुर से ही 1.40 करोड़ का जुर्माना वसूला गया.

पश्चिम मध्य रेलवे ने बीते 8 महीने 77 करोड़ रुपए यात्रियों से जुर्माना वसूला है. बताया गया कि इस 8 महीने में 12 लाख से अधिक ऐसे मामले आए, जिनमें लोगों के पास सही टिकट नहीं थे. भारी जुर्माने के बावजूद भी बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है. केवल जबलपुर में बीते 8 महीने में 26 हजार प्रकरण बनाए गए हैं. इन सभी मामलों में ज्यादातर लोग बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे जबलपुर रेल मंडल ने 1 करोड़ 40 लाख रुपए की जुर्माना राशि वसूली है.

अन्य मामले मिलाकर जबलपुर रेल मंडल ने वसूले 33 करोड़

इस मामले में बताया गया कि जबलपुर मंडल के टिकट निरीक्षकों ने टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट यात्री, अनबुक्ड लगेज, अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ 40188 प्रकरण बनाए गए और इन यात्रियों से लगभग 33 करोड़ 40 लाख रुपया वसूला गया.

भोपाल मंडल ने वसूले 25 करोड़ से ज्यादा

वहीं, दूसरी तरफ भोपाल रेल मंडल ने अप्रैल 2024 से लेकर नवंबर 2024 के बीच में 4,35,000 लोगों को पकड़ा, जिनमें लोग बिना टिकट, अनबुक्ड लगेज या अनियमित यात्रा कर रहे थे. इन यात्रियों से भोपाल रेल मंडल ने 25 करोड़ 77 लाख रुपए की राशि वसूली. इसी तरह कोटा रेल मंडल ने भी बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों से लगभग 16 करोड़ 32 लाख रुपए का जुर्माना वसूला और 2 लाख 72 हजार लोगों के खिलाफ बिना टिकट यात्रा करने के प्रकरण बनाए.

'बिना टिकट यात्रा करना गैरकानूनी'

जबलपुर रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी बीएन गुप्ता ने बताया, " ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना गैर कानूनी है. यह जानते हुए भी लोग बिना टिकट यात्रा करते हैं. बिना टिकट यात्रा करने से रेलवे को नुकसान होता है. रेलवे का नुकसान आम आदमी का नुकसान है, क्योंकि रेलवे हमारी और आपकी संपत्ति है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2024 By दैनिक जागरण

बिना टिकट यात्रियों ने भरा रेलवे का खजाना! पश्चिम मध्य रेलवे ने वसूले 77 करोड़

Jabalpur, MP

पश्चिम मध्य रेलवे ने बीते 8 महीने 77 करोड़ रुपए यात्रियों से जुर्माना वसूला है. बताया गया कि इस 8 महीने में 12 लाख से अधिक ऐसे मामले आए, जिनमें लोगों के पास सही टिकट नहीं थे. भारी जुर्माने के बावजूद भी बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है. केवल जबलपुर में बीते 8 महीने में 26 हजार प्रकरण बनाए गए हैं. इन सभी मामलों में ज्यादातर लोग बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे जबलपुर रेल मंडल ने 1 करोड़ 40 लाख रुपए की जुर्माना राशि वसूली है.

अन्य मामले मिलाकर जबलपुर रेल मंडल ने वसूले 33 करोड़

इस मामले में बताया गया कि जबलपुर मंडल के टिकट निरीक्षकों ने टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट यात्री, अनबुक्ड लगेज, अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ 40188 प्रकरण बनाए गए और इन यात्रियों से लगभग 33 करोड़ 40 लाख रुपया वसूला गया.

भोपाल मंडल ने वसूले 25 करोड़ से ज्यादा

वहीं, दूसरी तरफ भोपाल रेल मंडल ने अप्रैल 2024 से लेकर नवंबर 2024 के बीच में 4,35,000 लोगों को पकड़ा, जिनमें लोग बिना टिकट, अनबुक्ड लगेज या अनियमित यात्रा कर रहे थे. इन यात्रियों से भोपाल रेल मंडल ने 25 करोड़ 77 लाख रुपए की राशि वसूली. इसी तरह कोटा रेल मंडल ने भी बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों से लगभग 16 करोड़ 32 लाख रुपए का जुर्माना वसूला और 2 लाख 72 हजार लोगों के खिलाफ बिना टिकट यात्रा करने के प्रकरण बनाए.

'बिना टिकट यात्रा करना गैरकानूनी'

जबलपुर रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी बीएन गुप्ता ने बताया, " ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना गैर कानूनी है. यह जानते हुए भी लोग बिना टिकट यात्रा करते हैं. बिना टिकट यात्रा करने से रेलवे को नुकसान होता है. रेलवे का नुकसान आम आदमी का नुकसान है, क्योंकि रेलवे हमारी और आपकी संपत्ति है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%9F%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F-%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%96%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE--%E0%A4%AA%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%AE-%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A5%87-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%B5%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A5%87-77-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A1%E0%A4%BC/article-5796

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.