भारत आए स्पेनिश बिजनेसमैन का सनातन प्रेम, 65000 किमी की पैदल यात्रा कर पहुंचे रीवा

Rewa, MP

स्पेन यात्री जेवियर 10 सालों में चारों धाम सहित 12 ज्योतिर्लिंगों के पदैल दर्शन कर चुके हैं. महाकुंभ में स्नान करने के बाद रीवा पहुंचे.

दुनिया भर में रह रहे लोगों को भारत की संस्कृति अपनी ओर आकर्षित करती है. ऐसा कुछ कहना है स्पेन के रहने वाले जेवियर का है. दरअसल, भारत की पैदल यात्रा कर रहे जेवियर शनिवार यानि 15 फरवरी को रीवा पहुंचे. जेवियर 10 वर्ष पहले बिजनेस के सिलसिले से भारत आए थे. इसके बाद वे यहीं के हो गए. उनके अन्दर सनातन प्रेम ऐसा जागा की सबसे पहले उन्होंने खुद का सनातनी नाम दीपक रखा, फिर पैदल ही भारत भ्रमण की यात्रा शुरू कर दी. अब तक जेवियर 65 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं.

बिना पैसों के कर रहे भारत की पैदल यात्रा

रीवा पहुंचे 65 वर्षीय स्पेन निवासी जेवियर उर्फ दीपक ने बताया, "मैं स्पेन से आया हूं मेरा भारतीय नाम दीपक है. मैंने बिना पैसे के लेह लद्दाख से पैदल यात्रा शुरू की और कन्याकुमारी तक गए. सातों तीर्थ के साथ 12 ज्योर्तिलिंग की यात्रा पैदल कर चुके हैं. फिलहाल, प्रयागराज से महाकुंभ स्नान के बाद वे रीवा पहुंचे हैं. पदयात्री दीपक ने बताया कि "वर्ष 2015 के पहले वह बिजनेस के सिलसिले से भारत आए और यहीं रहते हुए वह सनातन धर्म के प्रति आकर्षित हुए."

2015 में लेह लद्दाख से शुरू की पैदल यात्रा

जेवियर बताते हैं कि "सनातन धर्म को गहराई से जानने के लिए वर्ष 2015 में अकेले ही पैदल धार्मिक यात्रा की शुरुआत लेह लद्दाख से की थी. इस दौरान उन्होंने सनातन, बौद्ध, सिख सहित आदि धर्मों के बारे में बहुत सारी जानकारी इकट्ठा की. वहीं, प्रयागराज में अयोजित महाकुंभ के बारे में जेवियर ने अपने विचार रखते हुए उन्होंने बताया कि यहां एक शानदार अनुभव रहा है. उन्होंने ने यह भी कहा कि, ''144 साल बाद हो रहे महाकुंभ स्नान में सभी को जरूर जाना चाहिए, लेकिन पूरी आध्यात्मिकता के भाव से, क्योंकि यह कोई सैर सपाटे की जगह नहीं है."

spanish traveller Xavier on kumbh
12 ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर चुंके है जेवियर 
 
'खुद को ढूंढने की यात्रा है'

धार्मिक पैदल यात्रा के समापन को लेकर पूछे गए सवाल पर जेवियर कहा कि "इस तरह की यात्राएं ना तो अपने मन से शुरू की जा सकती और ना ही समाप्त की जा सकती हैं. मुझे नहीं पता की यह यात्रा कब तक चलेगी, क्योंकि उनके द्वारा शुरू की गई यह पैदल यात्रा स्वयं को ढूंढने की यात्रा है." हालांकि, मीडिया से बातचीत के दौरान जेवियर ने अंग्रेजी भाषा में ही बातचीत की, लेकिन अंत में जब उनसे हिंदी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की उन्हें थोड़ी थोड़ी हिंदी भी आती है. इसके बाद वे अपनी आगे की यात्रा पर निकल गए.

65 हजार किमी की यात्रा कर चुके हैं जेवियर

जेवियर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यात्रा कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने सप्त पुरी सहित चारों धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा करते हुए दर्शन कर चुके हैं. इसके बाद पैदल यात्रा करते हुए वे प्रयागराज पहुंचे, जहां महाकुंभ का भी हिस्सा बने. महाकुंभ में स्नान करने के बाद अगले तीर्थ स्थल पर जाने के दौरान रीवा पहुंचे. जहां उन्होंने बताया कि अब तक 65 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं. रीवा से वह छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

भारत आए स्पेनिश बिजनेसमैन का सनातन प्रेम, 65000 किमी की पैदल यात्रा कर पहुंचे रीवा

Rewa, MP

दुनिया भर में रह रहे लोगों को भारत की संस्कृति अपनी ओर आकर्षित करती है. ऐसा कुछ कहना है स्पेन के रहने वाले जेवियर का है. दरअसल, भारत की पैदल यात्रा कर रहे जेवियर शनिवार यानि 15 फरवरी को रीवा पहुंचे. जेवियर 10 वर्ष पहले बिजनेस के सिलसिले से भारत आए थे. इसके बाद वे यहीं के हो गए. उनके अन्दर सनातन प्रेम ऐसा जागा की सबसे पहले उन्होंने खुद का सनातनी नाम दीपक रखा, फिर पैदल ही भारत भ्रमण की यात्रा शुरू कर दी. अब तक जेवियर 65 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं.

बिना पैसों के कर रहे भारत की पैदल यात्रा

रीवा पहुंचे 65 वर्षीय स्पेन निवासी जेवियर उर्फ दीपक ने बताया, "मैं स्पेन से आया हूं मेरा भारतीय नाम दीपक है. मैंने बिना पैसे के लेह लद्दाख से पैदल यात्रा शुरू की और कन्याकुमारी तक गए. सातों तीर्थ के साथ 12 ज्योर्तिलिंग की यात्रा पैदल कर चुके हैं. फिलहाल, प्रयागराज से महाकुंभ स्नान के बाद वे रीवा पहुंचे हैं. पदयात्री दीपक ने बताया कि "वर्ष 2015 के पहले वह बिजनेस के सिलसिले से भारत आए और यहीं रहते हुए वह सनातन धर्म के प्रति आकर्षित हुए."

2015 में लेह लद्दाख से शुरू की पैदल यात्रा

जेवियर बताते हैं कि "सनातन धर्म को गहराई से जानने के लिए वर्ष 2015 में अकेले ही पैदल धार्मिक यात्रा की शुरुआत लेह लद्दाख से की थी. इस दौरान उन्होंने सनातन, बौद्ध, सिख सहित आदि धर्मों के बारे में बहुत सारी जानकारी इकट्ठा की. वहीं, प्रयागराज में अयोजित महाकुंभ के बारे में जेवियर ने अपने विचार रखते हुए उन्होंने बताया कि यहां एक शानदार अनुभव रहा है. उन्होंने ने यह भी कहा कि, ''144 साल बाद हो रहे महाकुंभ स्नान में सभी को जरूर जाना चाहिए, लेकिन पूरी आध्यात्मिकता के भाव से, क्योंकि यह कोई सैर सपाटे की जगह नहीं है."

spanish traveller Xavier on kumbh
12 ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर चुंके है जेवियर 
 
'खुद को ढूंढने की यात्रा है'

धार्मिक पैदल यात्रा के समापन को लेकर पूछे गए सवाल पर जेवियर कहा कि "इस तरह की यात्राएं ना तो अपने मन से शुरू की जा सकती और ना ही समाप्त की जा सकती हैं. मुझे नहीं पता की यह यात्रा कब तक चलेगी, क्योंकि उनके द्वारा शुरू की गई यह पैदल यात्रा स्वयं को ढूंढने की यात्रा है." हालांकि, मीडिया से बातचीत के दौरान जेवियर ने अंग्रेजी भाषा में ही बातचीत की, लेकिन अंत में जब उनसे हिंदी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की उन्हें थोड़ी थोड़ी हिंदी भी आती है. इसके बाद वे अपनी आगे की यात्रा पर निकल गए.

65 हजार किमी की यात्रा कर चुके हैं जेवियर

जेवियर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यात्रा कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने सप्त पुरी सहित चारों धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा करते हुए दर्शन कर चुके हैं. इसके बाद पैदल यात्रा करते हुए वे प्रयागराज पहुंचे, जहां महाकुंभ का भी हिस्सा बने. महाकुंभ में स्नान करने के बाद अगले तीर्थ स्थल पर जाने के दौरान रीवा पहुंचे. जहां उन्होंने बताया कि अब तक 65 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं. रीवा से वह छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4-%E0%A4%86%E0%A4%8F-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B6-%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%AE--65000-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AE%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%88%E0%A4%A6%E0%A4%B2-%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A5%87-%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%B5%E0%A4%BE/article-10376

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.