मध्य प्रदेश में नकलचियों की शामत, एग्जाम सेंटर्स में लगेंगे जैमर, टाइट सिक्योरिटी में होंगी परीक्षाएं

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर ली हैं. संवेदनशील केंद्र चिन्हित करने के साथ अब जैमर भी लगाए जाएंगे.

मध्य प्रदेश में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी और 10वीं कक्षा की 27 फरवरी 2024 से शुरू होगी. इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी है. बोर्ड परीक्षा के सभी सेंटरों पर सीसीटीवी समेत अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं. स्कूल शिक्षा विभाग ने संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है. अब इन सेंटरों पर नकल रोकने और पेपर लीक होने जैसे मामलों को देखते हुए बोर्ड परीक्षा की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शी और निर्विवाद बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

300 परीक्षा केंद्रों में लगेगा जैमर, 100 मीटर दायरे में नेटवर्क नहीं

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल और पेपर लीक के मामले सामने आते हैं. इसमें अधिकतर स्थानों पर मोबाइल का प्रयोग कर लोग पेपर लीक जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. इसी को देखते हुए विभाग ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र का भौतिक निरीक्षण कराया. जिसकी रिपोर्ट गोपनीय टीम ने बनाकर दी है. इनमें करीब 300 परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक और नकल की संभावना को देखते हुए संबंधित परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने की योजना बनाई गई है. जिससे बोर्ड परीक्षा के दौरान इंटरनेट और संचार गतिविधियों को रोका जा सके.

अगले साल से सभी परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे जैमर

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव केडी शुक्ला ने बताया कि "पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इस बारी कुछ परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जा रहे हैं. जिससे परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता और बिना विवादों की पूरी हो सके. केडी शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में हमने बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है. हमारा प्रयास रहेगा कि अगले साल से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के सभी सेंटरों पर जैमर लगाए जाएं."

मोबाइल और ब्लूटूथ का नहीं कर सकेंगे प्रयोग

अधिकारियों ने बताया कि जैमर लगने से परीक्षा केंद्र के 100 मीटर आसपास नेटवर्क जाम रहेगा. इस दौरान परिसर में इंटरनेट, कम्प्यूटर और मोबाइल का नेटवर्क बाधित रहेगा. विद्यार्थी या कोई अन्य कर्मचारी ब्लूटूथ का प्रयोग नहीं कर पाएगा. मैसेज का आदान-प्रदान पूरी तरह से बंद रहेगा. कोई भी फोन पर बात भी नहीं कर सकेगा. अधिकारियों का कहना है कि यदि यह प्रयोग सफल रहा तो अगले साल से सभी परीक्षा केंद्रों पर लागू किया जाएगा.

340 अतिसंवदेनशील और 222 संवेदनशील परीक्षा केंद्र

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार दसवीं-बारहवीं की परीक्षाओं के लिए 3 हजार 887 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए हैं. इनमें करीब 500 से अधिक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केन्द्र हैं. इन केन्द्रों ने सबसे अधिक ग्वालियर-चंबल संभाग के हर जिले में खतरा पैदा किया है. वहीं मुरैना में सबसे अधिक 44 केन्द्र अतिसंवेदनशील और 10 सेंटर संवेदनशील है. हालांकि इस बार भिंड में अतिसंवेदन स्थिति में कमी आई है. यहां मात्र चार परीक्षा केन्द्र अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गये हैं, लेकिन मंडल के पास जो रिपोर्ट है. उसके अनुसार पिछले एक दशक में सबसे अधिक सामूहिक नकल के प्रकरण भी इन्हीं जिलों से आये हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Feb 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में नकलचियों की शामत, एग्जाम सेंटर्स में लगेंगे जैमर, टाइट सिक्योरिटी में होंगी परीक्षाएं

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी और 10वीं कक्षा की 27 फरवरी 2024 से शुरू होगी. इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी है. बोर्ड परीक्षा के सभी सेंटरों पर सीसीटीवी समेत अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं. स्कूल शिक्षा विभाग ने संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है. अब इन सेंटरों पर नकल रोकने और पेपर लीक होने जैसे मामलों को देखते हुए बोर्ड परीक्षा की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शी और निर्विवाद बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

300 परीक्षा केंद्रों में लगेगा जैमर, 100 मीटर दायरे में नेटवर्क नहीं

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल और पेपर लीक के मामले सामने आते हैं. इसमें अधिकतर स्थानों पर मोबाइल का प्रयोग कर लोग पेपर लीक जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. इसी को देखते हुए विभाग ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र का भौतिक निरीक्षण कराया. जिसकी रिपोर्ट गोपनीय टीम ने बनाकर दी है. इनमें करीब 300 परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक और नकल की संभावना को देखते हुए संबंधित परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने की योजना बनाई गई है. जिससे बोर्ड परीक्षा के दौरान इंटरनेट और संचार गतिविधियों को रोका जा सके.

अगले साल से सभी परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे जैमर

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव केडी शुक्ला ने बताया कि "पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इस बारी कुछ परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जा रहे हैं. जिससे परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता और बिना विवादों की पूरी हो सके. केडी शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में हमने बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है. हमारा प्रयास रहेगा कि अगले साल से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के सभी सेंटरों पर जैमर लगाए जाएं."

मोबाइल और ब्लूटूथ का नहीं कर सकेंगे प्रयोग

अधिकारियों ने बताया कि जैमर लगने से परीक्षा केंद्र के 100 मीटर आसपास नेटवर्क जाम रहेगा. इस दौरान परिसर में इंटरनेट, कम्प्यूटर और मोबाइल का नेटवर्क बाधित रहेगा. विद्यार्थी या कोई अन्य कर्मचारी ब्लूटूथ का प्रयोग नहीं कर पाएगा. मैसेज का आदान-प्रदान पूरी तरह से बंद रहेगा. कोई भी फोन पर बात भी नहीं कर सकेगा. अधिकारियों का कहना है कि यदि यह प्रयोग सफल रहा तो अगले साल से सभी परीक्षा केंद्रों पर लागू किया जाएगा.

340 अतिसंवदेनशील और 222 संवेदनशील परीक्षा केंद्र

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार दसवीं-बारहवीं की परीक्षाओं के लिए 3 हजार 887 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए हैं. इनमें करीब 500 से अधिक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केन्द्र हैं. इन केन्द्रों ने सबसे अधिक ग्वालियर-चंबल संभाग के हर जिले में खतरा पैदा किया है. वहीं मुरैना में सबसे अधिक 44 केन्द्र अतिसंवेदनशील और 10 सेंटर संवेदनशील है. हालांकि इस बार भिंड में अतिसंवेदन स्थिति में कमी आई है. यहां मात्र चार परीक्षा केन्द्र अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गये हैं, लेकिन मंडल के पास जो रिपोर्ट है. उसके अनुसार पिछले एक दशक में सबसे अधिक सामूहिक नकल के प्रकरण भी इन्हीं जिलों से आये हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%A8%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A4--%E0%A4%8F%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%B8%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B2%E0%A4%97%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%87-%E0%A4%9C%E0%A5%88%E0%A4%AE%E0%A4%B0--%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82/article-10145

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.