माननीयों का नहीं छूट रहा हूटर प्रेम, आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे सांसद-विधायक

राजगढ़ में आदेश को ताक पर रखकर सांसद विधायक और अधिकारी वाहनों में कर रहे हूटर का प्रयोग. नहीं हटे डिजाइन वाले नंबर प्लेट.

मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा निजी वाहनों पर लगे हूटर, फ्लैश लाइट और वीआईपी स्टीकर हटाने का अभियान चलाया जा रहा है. मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 1 मार्च 2025 का आदेश जारी कर उन निजी वाहनों पर कार्रवाई करने निर्देश दिए थे, लेकिन राजगढ़ जिले के सांसद, विधायक सहित कई माननीय खुलेआम आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं. जहां पूरे प्रदेश में निजी वाहनों ने हूटर हटने की कार्रवाई की जा रही है, वहीं राजगढ़ में माननीय को हूटर प्रेम नहीं छूट रहा है.

सांसद विधायक ने उड़ाई आदेश की धज्जियां

शुक्रवार को राजगढ़ जिला अस्पताल में जन औषधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें राजगढ़ के कई जनप्रतिनिधि पहुंचे. यहां देखने में आया कि सभी के वाहनों में बाकायदा हूटर और वीआईपी डिजाइनिंग नंबर प्लेट्स लगे हुए हैं, आदेश के 8 दिन बाद भी इन्हें नहीं हटाया गया. वहीं इस मामले में प्रशासनिक अधिकारी भी पीछे नहीं है. इनके वाहनों पर भी हूटर और डिजाइनिंग वाली नंबर प्लेट लगी नजर आईं. हालांकि, कलेक्टर को इसमें छूट है, लेकिन उसकी भी कुछ शर्तें हैं.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वयं हटवाया हूटर

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर वा भाजपा नेता जसवंत सिंह गुर्जर ने अपने वाहन से स्वयं हूटर निकालवा दिया है. साथ ही क्षेत्र के अन्य नेताओं और जनप्रतिनिधियों से भी अपने वाहनों से हूटर निकालने की अपील की है, लेकिन जमीन पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है. जब सांसद और विधायक ही नियमों की अवहेलना करेंगे, तो आम जनता से क्या उम्मीद की जाए?.

Action On Hooter in MP
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश की कॉपी 

किन्हें है हूटर लगाने की छूट?

इस मामले में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी प्रशांत शर्मा ने कहा, " जिले में केवल कलेक्टर को अपने वाहन में हूटर लगाने की छूट है. कुछ खास परिस्थितियों में कलेक्टर हूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे कही लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति निर्मित हुई हो, या धारा 144 लगी हुई हो. इस कंडीशन में कलेक्टर की गाड़ी में हूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. बाकी मुख्यमंत्री और राज्यपाल के कारकेड के साथ चलने वाले पायलट वाहनों को छूट मिलती है, अन्यथा किसी को भी नहीं हूटर लगाने की अनुमति नहीं है."

'यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है'

राजगढ़ जिले में माननीयों के वाहनों पर लगे हुए हूटर और वीआईपी नंबर प्लेट्स के सवाल में ट्रैफिक अधिकार प्राशांत शर्मा ने कहा, " फिलहाल यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है. यदि ऐसा है तो सभी माननीय और विशिष्ट जनों को समझाइश देकर उनके वाहनों से हूटर उतराए जाएंगे, जिसके लिए 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. राजगढ़ में शुक्रवार से हूटर हटाओ अभियान शुरुआत की है और कार्रवाई करते हुए फिलहाल 20 से 25 वाहनों के नंबर प्लेट्स जब्त किए हैं. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

माननीयों का नहीं छूट रहा हूटर प्रेम, आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे सांसद-विधायक

मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा निजी वाहनों पर लगे हूटर, फ्लैश लाइट और वीआईपी स्टीकर हटाने का अभियान चलाया जा रहा है. मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 1 मार्च 2025 का आदेश जारी कर उन निजी वाहनों पर कार्रवाई करने निर्देश दिए थे, लेकिन राजगढ़ जिले के सांसद, विधायक सहित कई माननीय खुलेआम आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं. जहां पूरे प्रदेश में निजी वाहनों ने हूटर हटने की कार्रवाई की जा रही है, वहीं राजगढ़ में माननीय को हूटर प्रेम नहीं छूट रहा है.

सांसद विधायक ने उड़ाई आदेश की धज्जियां

शुक्रवार को राजगढ़ जिला अस्पताल में जन औषधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें राजगढ़ के कई जनप्रतिनिधि पहुंचे. यहां देखने में आया कि सभी के वाहनों में बाकायदा हूटर और वीआईपी डिजाइनिंग नंबर प्लेट्स लगे हुए हैं, आदेश के 8 दिन बाद भी इन्हें नहीं हटाया गया. वहीं इस मामले में प्रशासनिक अधिकारी भी पीछे नहीं है. इनके वाहनों पर भी हूटर और डिजाइनिंग वाली नंबर प्लेट लगी नजर आईं. हालांकि, कलेक्टर को इसमें छूट है, लेकिन उसकी भी कुछ शर्तें हैं.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वयं हटवाया हूटर

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर वा भाजपा नेता जसवंत सिंह गुर्जर ने अपने वाहन से स्वयं हूटर निकालवा दिया है. साथ ही क्षेत्र के अन्य नेताओं और जनप्रतिनिधियों से भी अपने वाहनों से हूटर निकालने की अपील की है, लेकिन जमीन पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है. जब सांसद और विधायक ही नियमों की अवहेलना करेंगे, तो आम जनता से क्या उम्मीद की जाए?.

Action On Hooter in MP
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश की कॉपी 

किन्हें है हूटर लगाने की छूट?

इस मामले में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी प्रशांत शर्मा ने कहा, " जिले में केवल कलेक्टर को अपने वाहन में हूटर लगाने की छूट है. कुछ खास परिस्थितियों में कलेक्टर हूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे कही लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति निर्मित हुई हो, या धारा 144 लगी हुई हो. इस कंडीशन में कलेक्टर की गाड़ी में हूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. बाकी मुख्यमंत्री और राज्यपाल के कारकेड के साथ चलने वाले पायलट वाहनों को छूट मिलती है, अन्यथा किसी को भी नहीं हूटर लगाने की अनुमति नहीं है."

'यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है'

राजगढ़ जिले में माननीयों के वाहनों पर लगे हुए हूटर और वीआईपी नंबर प्लेट्स के सवाल में ट्रैफिक अधिकार प्राशांत शर्मा ने कहा, " फिलहाल यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है. यदि ऐसा है तो सभी माननीय और विशिष्ट जनों को समझाइश देकर उनके वाहनों से हूटर उतराए जाएंगे, जिसके लिए 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. राजगढ़ में शुक्रवार से हूटर हटाओ अभियान शुरुआत की है और कार्रवाई करते हुए फिलहाल 20 से 25 वाहनों के नंबर प्लेट्स जब्त किए हैं. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A4%B9%E0%A5%80%E0%A4%82-%E0%A4%9B%E0%A5%82%E0%A4%9F-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%AE--%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%A7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82-%E0%A4%89%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A4%A6-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%95/article-13089

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.