मोहन सरकार का जनकल्याण पर्व शुरू, लगेंगे शिविर, घर बैठे हाथोंहाथ मिलेंगी ये सुविधाएं

Bhopal, MP

मोहन यादव सरकार एक साल पूरा होने पर आम लोगों के बीच जाएगी. 'आपकी सरकार आपके द्वार' के तहत जन समस्याओं का निराकरण होगा.

मोहन यादव सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मध्यप्रदेश में जनकल्याण पर्व मना रही है. सरकार के 15 दिन के इस जनकल्याण पर्व में आम नागरिकों की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. बाकायदा शिविर के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इसकी मॉनीटरिंग भोपाल में बैठे आला अफसर करेंगे. साथ ही हर मंत्री को जिम्मेदारी सौंपी गई है. मुख्यमंत्री भी इस अभियान पर नजर रखेंगे.

जनकल्याण के कार्यक्रम 11 से 26 दिसम्बर तक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा "मध्यप्रदेश में जनकल्याण के कार्यक्रम 11 से 26 दिसम्बर के बीच होंगे. एक पखवाड़े तक नागरिकों को सौगात के रूप में सरकारी योजनाओं और सेवाओं से लाभान्वित किया जाएगा." मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में गीता जयंती से 26 जनवरी 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे. दिसम्बर के 15 दिन में नागरिकों के लिए शिविर लगाकर सुविधाएं दी जाएंगी. शिविर में आयुष्मान कार्ड, संपत्ति कर, बिल्डिंग परमिशन, आधार कार्ड.76 से अधिक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ 'आपकी सरकार आपके द्वार' आकर देगी.

बीजेपी कार्यकर्ता भी होंगे अभियान का हिस्सा

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा "इसके पहले 'आपका विधायक-आपके द्वार' से कार्य हमने किया. अब 'आपकी सरकार-आपके द्वार' आकर एवं शिविरों के माध्यम से आपकी समस्याओं का समाधान करेगी." बता दें कि मोहन सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में होने जा रहे इस इस जनकल्याण पर्व में बीजेपी भी जुटेगी. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया "जिस तरह से पार्टी ने संगठन पर्व मनाया. इसी तरीके से पार्टी के 65 हजार 14 बूथों पर संगठन पर्व के तहत कार्यकर्ता जाएगा और प्रत्येक बूथ हितग्राहियों से संपर्क करेगा. बीजेपी कार्यकर्ता आम नागरिकों को सुविधाएं और योजनाओं का लाभ दिलाने के अभियान में भागीदारी दर्ज करेगा."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2024 By दैनिक जागरण

मोहन सरकार का जनकल्याण पर्व शुरू, लगेंगे शिविर, घर बैठे हाथोंहाथ मिलेंगी ये सुविधाएं

Bhopal, MP

मोहन यादव सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मध्यप्रदेश में जनकल्याण पर्व मना रही है. सरकार के 15 दिन के इस जनकल्याण पर्व में आम नागरिकों की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. बाकायदा शिविर के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इसकी मॉनीटरिंग भोपाल में बैठे आला अफसर करेंगे. साथ ही हर मंत्री को जिम्मेदारी सौंपी गई है. मुख्यमंत्री भी इस अभियान पर नजर रखेंगे.

जनकल्याण के कार्यक्रम 11 से 26 दिसम्बर तक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा "मध्यप्रदेश में जनकल्याण के कार्यक्रम 11 से 26 दिसम्बर के बीच होंगे. एक पखवाड़े तक नागरिकों को सौगात के रूप में सरकारी योजनाओं और सेवाओं से लाभान्वित किया जाएगा." मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में गीता जयंती से 26 जनवरी 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे. दिसम्बर के 15 दिन में नागरिकों के लिए शिविर लगाकर सुविधाएं दी जाएंगी. शिविर में आयुष्मान कार्ड, संपत्ति कर, बिल्डिंग परमिशन, आधार कार्ड.76 से अधिक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ 'आपकी सरकार आपके द्वार' आकर देगी.

बीजेपी कार्यकर्ता भी होंगे अभियान का हिस्सा

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा "इसके पहले 'आपका विधायक-आपके द्वार' से कार्य हमने किया. अब 'आपकी सरकार-आपके द्वार' आकर एवं शिविरों के माध्यम से आपकी समस्याओं का समाधान करेगी." बता दें कि मोहन सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में होने जा रहे इस इस जनकल्याण पर्व में बीजेपी भी जुटेगी. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया "जिस तरह से पार्टी ने संगठन पर्व मनाया. इसी तरीके से पार्टी के 65 हजार 14 बूथों पर संगठन पर्व के तहत कार्यकर्ता जाएगा और प्रत्येक बूथ हितग्राहियों से संपर्क करेगा. बीजेपी कार्यकर्ता आम नागरिकों को सुविधाएं और योजनाओं का लाभ दिलाने के अभियान में भागीदारी दर्ज करेगा."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A8-%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A3-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5-%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%82--%E0%A4%B2%E0%A4%97%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%87-%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B0--%E0%A4%98%E0%A4%B0-%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%A0%E0%A5%87-%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%A5-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%AF%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82/article-5310

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.