“एक महीने में SIR हो सकती है, तो जातिगत जनगणना क्यों नहीं?”: भोपाल में चंद्रशेखर आज़ाद का केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला

भोपाल, (म.प्र.)

On

भोपाल में आज़ाद समाज पार्टी–भीम आर्मी की बैठक में नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने जातिगत जनगणना, SIR, ओबीसी आरक्षण और मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए

नगीना से सांसद और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने शुक्रवार को भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चुनाव आयोग एक महीने में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कर सकता है, तो 11–12 सालों से जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई जा रही। आज़ाद ने इसे सामाजिक न्याय से बचने की “जानबूझकर की जा रही राजनीति” बताया।

सिंधु भवन में आयोजित आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि अगर जातिगत जनगणना कराई जाए, तो एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों की संयुक्त आबादी 90 प्रतिशत के आसपास निकलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कभी बजट तो कभी समय की कमी का बहाना बनाकर इस मुद्दे को टालती रही है।

आजाद ने कहा कि 1931 की जातिगत जनगणना में मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग 52 प्रतिशत था, लेकिन इसके बाद काका कालेलकर आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। मंडल आयोग की सिफारिशों के समय भी पिछड़े वर्गों को पूरा न्याय नहीं मिला और आज भी उसकी कई सिफारिशें लंबित हैं।

कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर देशभर में 2.98 करोड़ वोट काटे गए। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि यह संख्या ऑस्ट्रेलिया की कुल आबादी से भी ज्यादा है। उनके मुताबिक, कमजोर वर्गों के मताधिकार को योजनाबद्ध तरीके से प्रभावित किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि भाजपा ने संख्या के दबाव में मोहन यादव को मुख्यमंत्री तो बना दिया, लेकिन जैसे ही उन्होंने 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की बात की, उन्हें हटाने की साजिशें शुरू हो गईं। उन्होंने दावा किया कि पिछड़ा वर्ग का मुख्यमंत्री बनना सत्ता की मजबूरी है, सम्मान नहीं।

उन्होंने ईडब्ल्यूएस आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग खुद इसका लाभ ले रहे हैं, वही बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए गए आरक्षण का विरोध कर रहे हैं। यह संविधान और सामाजिक न्याय के साथ खुला पाखंड है।

चंद्रशेखर आज़ाद ने आदिवासी और अल्पसंख्यक मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब एक आदिवासी आईएएस अधिकारी की बात नहीं सुनी जाती, तो आम गरीब की सुनवाई की उम्मीद कैसे की जा सकती है। ईसाई और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा और नफरत पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता को कमजोर किया जा रहा है।

अपने संबोधन के अंत में आज़ाद ने कहा कि देश का वंचित समाज अब एक मजबूत राजनीतिक विकल्प की तलाश में है और भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी उस उम्मीद का केंद्र बन रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

--------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%E2%80%9Csir-if-it-can-be-done-in-a-month-then/article-41963

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.