उमरिया में बाघ के हमले से महिला की मौत: चेहरे और गले पर पंजों के निशान, बफर जोन में फैली दहशत

उमरिया (मप्र)।

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे मानपुर बफर जोन में शुक्रवार सुबह एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान गल्ली बाई यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राखी गांव की रहने वाली थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह के समय महिला शौच के लिए खेत की ओर गई थी, जहां पास ही झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

चेहरे और गले पर पंजों के निशान, नहीं किया गया शरीर को क्षत-विक्षत

वन विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला संभवतः शिकार के उद्देश्य से नहीं किया गया था। क्योंकि महिला के शरीर के अंगों को क्षति नहीं पहुंचाई गई, केवल चेहरे और गले पर पंजों के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना स्थल से बाघ के स्पष्ट पगमार्क भी मिले हैं, जिससे पुष्टि होती है कि हमला बाघ ने ही किया।

बाघ की तलाश शुरू, क्षेत्र में अलर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही हाथियों की मदद से गश्त तेज कर दी गई है। क्षेत्र के ग्रामीणों को सावधानी बरतने और अकेले जंगल या खेत की ओर न जाने की हिदायत दी गई है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर

घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है और लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ की गतिविधियों पर नियंत्रण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

वन विभाग कर रहा जांच

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। साथ ही इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि बाघ बफर जोन तक कैसे पहुंचा और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए सुरक्षा उपायों को और कड़ा किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

उमरिया में बाघ के हमले से महिला की मौत: चेहरे और गले पर पंजों के निशान, बफर जोन में फैली दहशत

उमरिया (मप्र)।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह के समय महिला शौच के लिए खेत की ओर गई थी, जहां पास ही झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

चेहरे और गले पर पंजों के निशान, नहीं किया गया शरीर को क्षत-विक्षत

वन विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला संभवतः शिकार के उद्देश्य से नहीं किया गया था। क्योंकि महिला के शरीर के अंगों को क्षति नहीं पहुंचाई गई, केवल चेहरे और गले पर पंजों के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना स्थल से बाघ के स्पष्ट पगमार्क भी मिले हैं, जिससे पुष्टि होती है कि हमला बाघ ने ही किया।

बाघ की तलाश शुरू, क्षेत्र में अलर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही हाथियों की मदद से गश्त तेज कर दी गई है। क्षेत्र के ग्रामीणों को सावधानी बरतने और अकेले जंगल या खेत की ओर न जाने की हिदायत दी गई है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर

घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है और लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ की गतिविधियों पर नियंत्रण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

वन विभाग कर रहा जांच

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। साथ ही इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि बाघ बफर जोन तक कैसे पहुंचा और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए सुरक्षा उपायों को और कड़ा किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%F0%9F%90%85-woman-dies-due-to-tiger-attack-in-umaria/article-23361

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.