- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह गणेश स्वरूप श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह गणेश स्वरूप श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Ujjain, MP
ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार तड़के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट ब्रह्ममुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। अलसुबह 4 बजे से ही बाबा महाकाल के विशेष श्रृंगार और पूजन का शुभारंभ हुआ। भगवान का सबसे पहले जलाभिषेक हुआ, इसके बाद पंचामृत – दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।
इस दिन भगवान महाकाल का गणेश रूप में विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें शेषनाग के रजत मुकुट से सुशोभित किया गया, रुद्राक्ष की माला पहनाई गई और गुलाब के फूलों की सुगंधित माला से श्रृंगार किया गया। भोग में ताजे फल और मिष्ठान अर्पित किए गए।
भस्म आरती में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं भी निवेदित कीं और बाबा से कृपा का आशीर्वाद मांगा। श्रद्धा और भक्ति के इस माहौल ने हर भक्त को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए