सागर में स्लीपर बस से 10 पेटी अवैध शराब बरामद: मोतीनगर चौराहे पर ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, भोपाल से आ रही थी बस

Sagar, MP

जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। शुक्रवार को मोतीनगर पुलिस ने एक स्लीपर यात्री बस से 10 पेटी देशी शराब जब्त की। यह बस भोपाल से सागर आ रही थी। पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शक्ति ट्रेवल्स की स्लीपर बस (MP40-ZE-4929) में अवैध शराब लाई जा रही है। इसके बाद मोतीनगर चौराहे पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बस को रोका और तलाशी शुरू की।

डिक्की से बरामद हुई शराब

जांच के दौरान बस की डिक्की से 10 पेटी देशी शराब बरामद की गई। पूछताछ में ड्राइवर की पहचान राज पिता बटनलाल मालवीय (24), निवासी आनंद नगर, भोपाल के रूप में हुई। वहीं, कंडक्टर मनोज पिता मथुरा प्रसाद तिवारी (45), निवासी सिरसौदा, जिला रायसेन निकला।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर बस सहित शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसका डिलीवरी ठिकाना कौन था

जांच जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है और शराब तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सागर में स्लीपर बस से 10 पेटी अवैध शराब बरामद: मोतीनगर चौराहे पर ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, भोपाल से आ रही थी बस

Sagar, MP

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शक्ति ट्रेवल्स की स्लीपर बस (MP40-ZE-4929) में अवैध शराब लाई जा रही है। इसके बाद मोतीनगर चौराहे पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बस को रोका और तलाशी शुरू की।

डिक्की से बरामद हुई शराब

जांच के दौरान बस की डिक्की से 10 पेटी देशी शराब बरामद की गई। पूछताछ में ड्राइवर की पहचान राज पिता बटनलाल मालवीय (24), निवासी आनंद नगर, भोपाल के रूप में हुई। वहीं, कंडक्टर मनोज पिता मथुरा प्रसाद तिवारी (45), निवासी सिरसौदा, जिला रायसेन निकला।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर बस सहित शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसका डिलीवरी ठिकाना कौन था

जांच जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है और शराब तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/10-boxes-of-illegal-liquor-recovered-from-sleeper-bus-in/article-24195

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.