10 करोड़ के बिजली बिल बकाया, विभाग ने सबक सिखाने बनाया वसूली प्लान

Murena, MP

विद्युत विभाग द्वारा बकायादारों के विरुद्ध सख्त कदम उठाया जा रहा है. घर-दुकानों पर तालाबंदी और कुर्की की कार्रवाई.

लंबे समय से बिजली का बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं की अब खैर नहीं. विद्युत विभाग बकायादारों के विरुद्ध अब मैदानी लड़ाई में उतर गया है. कई बार चेतावनी देने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ मुरैना में बिजली कंपनी ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है. दरअसल, मुरैना शहर में बिजली विभाग को 10 करोड़ से अधिक का बकाया वसूलना है. इसकी के चलते विशेष अभियान चलाकर तहसीलदार के नेतृत्व में बिजली कंपनी वसूली प्लान के साथ उतरी है.

MORENA ELECTRICITY bill recovery
घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा करते कर्मचारी 

रविवार को अधिकारियों ने शहर के गोपालपुरा, संजय कॉलोनी, पुराने हाऊसिंग बोर्ड में आवासीय परिसरों समेत दो दुकानों पर तालाबंदी की. बकाया राशि वसूलने के लिए आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए नोटिस चस्पा भी किए गए हैं. विद्युत विभाग ने रविवार को 5 मकानों भी ताले डाले. इस दौरान मुरैना तहसीलदार एसके वर्मा के साथ, पुलिस व बिजली कंपनी के अधिकारी शामिल रहे.

ELECTRICITY BILL RECOVERY MP GOVT
बकायादारों के कई घरों और दुकानों को किया गया सील 

36 लाख का बिल नहीं चुकाया, घर छोड़कर फरार

रविवार को सबसे पहले शहर की बाल निकेतन रोड पर बड़ी कार्रवाई की गई. यहां एक उपभोक्ता ने 36 लाख 12 हजार से अधिक का बिजली बिल नहीं चुकाया. कार्रवाई से पहले ही बकायादार ताला डालकर घर से फरार हो गया, जिसके बाद विद्युत विभाग की टीम ने अपना ताला डालकर घर को अपने कब्जे में ले लिया. इसके अलावा कई घरों के कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की गई.

कई इलाकों में तालाबंदी कार्रवाई

इसी क्रम में बिजली कंपनी की टीम ने पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड परिसर, बैरियर चौराहा में भी तालाबंदी की कार्रवाई की. कार्रवाई करने के दौरान बिजली कंपनी के मुरैना शहर जोन के उप महाप्रबंधक अशोक कुमार शर्मा, गणेशपुरा जोन के प्रबंधक इंद्रेश्वर सिंह, विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री सद्दाम हुसैन, पंकज सोनी, AE रघुवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में कोतवाली पुलिस मौजूद थी.

MORENA ELECTRICITY DEPARTMENT action
कार्रवाई करते बिजली विभग के अधिकारी-कर्मचारी 

पहले कई बार दी गई चेतावनी

मुरैना बिजली विभाग के उपमहा प्रबंधक अशोक शर्मा ने बताया, '' शहर में लगातार विद्युत विभाग द्वारा बकायादारों को कई बार चेतावनी दी गई और उनके द्वारा आश्वासन दिए गए कि वह बिल जमा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और अब ताला डालकर भाग निकले हैं. ऐसे में विद्युत विभाग की टीम द्वारा रविवार को शहर के लगभग 10 मकानों पर ताले डालने का टारगेट है. यह कार्रवाई विद्युत विभाग द्वारा तहसीलदार व पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में की गई है.''

यह भी पढ़ें-

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

10 करोड़ के बिजली बिल बकाया, विभाग ने सबक सिखाने बनाया वसूली प्लान

Murena, MP

लंबे समय से बिजली का बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं की अब खैर नहीं. विद्युत विभाग बकायादारों के विरुद्ध अब मैदानी लड़ाई में उतर गया है. कई बार चेतावनी देने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ मुरैना में बिजली कंपनी ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है. दरअसल, मुरैना शहर में बिजली विभाग को 10 करोड़ से अधिक का बकाया वसूलना है. इसकी के चलते विशेष अभियान चलाकर तहसीलदार के नेतृत्व में बिजली कंपनी वसूली प्लान के साथ उतरी है.

MORENA ELECTRICITY bill recovery
घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा करते कर्मचारी 

रविवार को अधिकारियों ने शहर के गोपालपुरा, संजय कॉलोनी, पुराने हाऊसिंग बोर्ड में आवासीय परिसरों समेत दो दुकानों पर तालाबंदी की. बकाया राशि वसूलने के लिए आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए नोटिस चस्पा भी किए गए हैं. विद्युत विभाग ने रविवार को 5 मकानों भी ताले डाले. इस दौरान मुरैना तहसीलदार एसके वर्मा के साथ, पुलिस व बिजली कंपनी के अधिकारी शामिल रहे.

ELECTRICITY BILL RECOVERY MP GOVT
बकायादारों के कई घरों और दुकानों को किया गया सील 

36 लाख का बिल नहीं चुकाया, घर छोड़कर फरार

रविवार को सबसे पहले शहर की बाल निकेतन रोड पर बड़ी कार्रवाई की गई. यहां एक उपभोक्ता ने 36 लाख 12 हजार से अधिक का बिजली बिल नहीं चुकाया. कार्रवाई से पहले ही बकायादार ताला डालकर घर से फरार हो गया, जिसके बाद विद्युत विभाग की टीम ने अपना ताला डालकर घर को अपने कब्जे में ले लिया. इसके अलावा कई घरों के कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की गई.

कई इलाकों में तालाबंदी कार्रवाई

इसी क्रम में बिजली कंपनी की टीम ने पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड परिसर, बैरियर चौराहा में भी तालाबंदी की कार्रवाई की. कार्रवाई करने के दौरान बिजली कंपनी के मुरैना शहर जोन के उप महाप्रबंधक अशोक कुमार शर्मा, गणेशपुरा जोन के प्रबंधक इंद्रेश्वर सिंह, विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री सद्दाम हुसैन, पंकज सोनी, AE रघुवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में कोतवाली पुलिस मौजूद थी.

MORENA ELECTRICITY DEPARTMENT action
कार्रवाई करते बिजली विभग के अधिकारी-कर्मचारी 

पहले कई बार दी गई चेतावनी

मुरैना बिजली विभाग के उपमहा प्रबंधक अशोक शर्मा ने बताया, '' शहर में लगातार विद्युत विभाग द्वारा बकायादारों को कई बार चेतावनी दी गई और उनके द्वारा आश्वासन दिए गए कि वह बिल जमा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और अब ताला डालकर भाग निकले हैं. ऐसे में विद्युत विभाग की टीम द्वारा रविवार को शहर के लगभग 10 मकानों पर ताले डालने का टारगेट है. यह कार्रवाई विद्युत विभाग द्वारा तहसीलदार व पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में की गई है.''

यह भी पढ़ें-

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/10-crore-electricity-bill-arrears-department-made-recovery-plan-to/article-12474

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.