महाकाल मंदिर में बर्थडे सेलिब्रेट करना पड़ा भारी, केक कटिंग में शामिल 10 कर्मचारी सस्पेंड

UJJAIN, MP

महाकाल मंदिर में कार्यरत एक एजेंसी को अपने 10 कर्मचारियों को सस्पेंड करना पड़ा है। इन लोगों ने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान महाकाल मंदिर परिसर में केक कटिंग की थी। वीडियो वायरल होने के बाद इस पर बवाल मचा था।

महाकाल मंदिर परिसर में एक महिला कर्मचारी को बर्थडे सेलिब्रेट करना महंगा पड़ गया है। बर्थडे पर केक कटिंग का वीडियो सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। पुजारियों के विरोध के बाद मंदिर प्रशासन ने 10 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। घटना मंगलवार की है। वीडियो बुधवार को वायरल हुआ तो कार्रवाई की गई है।

भस्माआरती के काम में लगी है कंपनी

दरअसल, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को वर्चुअल रियलिटी (VR) तकनीक से भस्म आरती दिखाने का जिम्मा भोपाल की एक ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) कंपनी को दिया गया है। इसी कंपनी की एक महिला कर्मचारी रचना विश्वकर्मा का मंगलवार को जन्मदिन था। उनके सहयोगियों ने मंदिर परिसर में ही प्रोटोकॉल कार्यालय की पहली मंजिल पर केक काटकर उनका बर्थडे मनाया। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

केक कटिंग का विरोध

वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती मंदिर परिसर में ही केक काट रही है और उसके आसपास कई कर्मचारी मौजूद हैं। वीडियो में महाकाल लोक भी दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन हरकत में आया और जांच के आदेश दिए। जांच में मामला सही पाए जाने पर 10 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।

पुजारी ने जताई नाराजगी

महाकाल मंदिर समिति के पूर्व सदस्य महेश पुजारी ने इस घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर जन्मदिन मंदिर में ही मनाना हो, तो महाकाल के दर्शन करें। भस्म आरती में शामिल हों, हार पहनें। पंडित जी का आशीर्वाद लेकर जन्मदिन मनाया जा सकता है। लेकिन इस तरह से मंदिर परिसर में केक काटना धर्म के विपरीत है।

कंपनी ने दी सफाई

वहीं, कंपनी ने पूरे प्रकरण पर सफाई दी है। पत्र में लिखा है कि कर्मचारियों की ओर से बिना पूर्व सूचना या अनुमति के केक कटिंग की गई थी। अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों पर एक्शन लिया गया है। भविष्य में ऐसी घटना नहीं होगी।MAHA..

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Sep 2024 By दैनिक जागरण

महाकाल मंदिर में बर्थडे सेलिब्रेट करना पड़ा भारी, केक कटिंग में शामिल 10 कर्मचारी सस्पेंड

UJJAIN, MP

महाकाल मंदिर परिसर में एक महिला कर्मचारी को बर्थडे सेलिब्रेट करना महंगा पड़ गया है। बर्थडे पर केक कटिंग का वीडियो सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। पुजारियों के विरोध के बाद मंदिर प्रशासन ने 10 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। घटना मंगलवार की है। वीडियो बुधवार को वायरल हुआ तो कार्रवाई की गई है।

भस्माआरती के काम में लगी है कंपनी

दरअसल, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को वर्चुअल रियलिटी (VR) तकनीक से भस्म आरती दिखाने का जिम्मा भोपाल की एक ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) कंपनी को दिया गया है। इसी कंपनी की एक महिला कर्मचारी रचना विश्वकर्मा का मंगलवार को जन्मदिन था। उनके सहयोगियों ने मंदिर परिसर में ही प्रोटोकॉल कार्यालय की पहली मंजिल पर केक काटकर उनका बर्थडे मनाया। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

केक कटिंग का विरोध

वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती मंदिर परिसर में ही केक काट रही है और उसके आसपास कई कर्मचारी मौजूद हैं। वीडियो में महाकाल लोक भी दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन हरकत में आया और जांच के आदेश दिए। जांच में मामला सही पाए जाने पर 10 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।

पुजारी ने जताई नाराजगी

महाकाल मंदिर समिति के पूर्व सदस्य महेश पुजारी ने इस घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर जन्मदिन मंदिर में ही मनाना हो, तो महाकाल के दर्शन करें। भस्म आरती में शामिल हों, हार पहनें। पंडित जी का आशीर्वाद लेकर जन्मदिन मनाया जा सकता है। लेकिन इस तरह से मंदिर परिसर में केक काटना धर्म के विपरीत है।

कंपनी ने दी सफाई

वहीं, कंपनी ने पूरे प्रकरण पर सफाई दी है। पत्र में लिखा है कि कर्मचारियों की ओर से बिना पूर्व सूचना या अनुमति के केक कटिंग की गई थी। अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों पर एक्शन लिया गया है। भविष्य में ऐसी घटना नहीं होगी।MAHA..

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/10-employees-involved-in-heavy-cake-cutting-suspended-to-celebrate/article-132

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.