- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उमरिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 10 साल के बच्चे की मौत, ड्राइवर फरार
उमरिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 10 साल के बच्चे की मौत, ड्राइवर फरार
Umariya, MP
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गिंजरी में उस वक्त घटी जब गोबर-खाद लेकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली खेत की ओर जा रही थी। ढलान पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें बैठा हुआ बच्चा मौके पर ही दम तोड़ गया।
मृतक की पहचान गिंजरी निवासी प्रिंस बैगा (10) पिता बाबूलाल बैगा के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर खेत जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ढलान से उतरा, वह पलट गया और प्रिंस उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, वहीं चालक घटना के तुरंत बाद फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे के परिवार में मातम पसरा हुआ है, और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए