10 साल के बच्चे को डंपर ने रौंदा, मौत: भिंड में बाइक फिसलने से गिरा, सिर से गुजरा पहिया; हाईवे पर लोगों ने किया चक्काजाम

Bhind, MP

शनिवार दोपहर नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में 10 साल के बच्चे रुपेंद्र भदौरिया की मौत हो गई। बच्चा अपने ताऊ और चचेरे भाई के साथ बाइक से गांव जा रहा था, जब सड़क पर मेंटेनेंस के कारण खोदी गई जगह पर बाइक फिसल गई और तीनों गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर का पहिया रुपेंद्र के सिर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने हाईवे जाम कर जताया गुस्सा

हादसे के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और शव को हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने टोल प्लाजा कंपनी को हादसे का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश के बाद करीब ढाई घंटे बाद मुआवजे और कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खत्म कराया।

घायल हुए बच्चे के ताऊ और उनका बेटा

हादसे में रुपेंद्र के ताऊ मयंक भदौरिया और उनके बेटे शौर्य भी घायल हुए हैं। शौर्य की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। घायल परिजन जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

सड़क की खराब हालत से हादसे की आशंका

दबोहा गांव के पास हाईवे पर सड़क के उखड़े हिस्से को मेंटेनेंस के लिए खोदा गया था। बाइक उस उखड़े हुए हिस्से पर फिसल गई थी, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच, शव का पीएम भी होगा

मौके पर पुलिस पहुंच गई है और शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना इंचार्ज मुकेश शाक्य ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

टोल प्लाजा प्रबंधक ने कोर्ट में जवाब देने की बात कही

टोल प्लाजा कंपनी के मैनेजर अमित राठौर ने कहा कि वे अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं और यदि लापरवाही का आरोप लगा तो वे कोर्ट में जवाब देंगे।

हादसे ने मचा दिया हड़कंप, प्रशासन से मांगा सुरक्षा इंतजाम

स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति और सुरक्षा इंतजामों पर कड़ी आपत्ति जताई है। वे मांग कर रहे हैं कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए जरूरी सुधार किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

10 साल के बच्चे को डंपर ने रौंदा, मौत: भिंड में बाइक फिसलने से गिरा, सिर से गुजरा पहिया; हाईवे पर लोगों ने किया चक्काजाम

Bhind, MP

लोगों ने हाईवे जाम कर जताया गुस्सा

हादसे के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और शव को हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने टोल प्लाजा कंपनी को हादसे का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश के बाद करीब ढाई घंटे बाद मुआवजे और कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खत्म कराया।

घायल हुए बच्चे के ताऊ और उनका बेटा

हादसे में रुपेंद्र के ताऊ मयंक भदौरिया और उनके बेटे शौर्य भी घायल हुए हैं। शौर्य की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। घायल परिजन जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

सड़क की खराब हालत से हादसे की आशंका

दबोहा गांव के पास हाईवे पर सड़क के उखड़े हिस्से को मेंटेनेंस के लिए खोदा गया था। बाइक उस उखड़े हुए हिस्से पर फिसल गई थी, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच, शव का पीएम भी होगा

मौके पर पुलिस पहुंच गई है और शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना इंचार्ज मुकेश शाक्य ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

टोल प्लाजा प्रबंधक ने कोर्ट में जवाब देने की बात कही

टोल प्लाजा कंपनी के मैनेजर अमित राठौर ने कहा कि वे अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं और यदि लापरवाही का आरोप लगा तो वे कोर्ट में जवाब देंगे।

हादसे ने मचा दिया हड़कंप, प्रशासन से मांगा सुरक्षा इंतजाम

स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति और सुरक्षा इंतजामों पर कड़ी आपत्ति जताई है। वे मांग कर रहे हैं कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए जरूरी सुधार किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/10-year-old-child-was-crushed-by-a-dumper-due/article-23524

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.