100 आदिवासियों का कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन! बसों में भरकर लाया गया था चर्च, VHP ने खोला मोर्चा

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 100 आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठन ने इसकी शिकायत थाने में की है। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार कर दिया है। पूरा मामला रांझी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, आज सोमवार को मंडला के महाराजपुर से बस में भरकर कुछ लोग जबलपुर आए थे। VHP को सूचना मिली थी कि सभी को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जिसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचकर बस समेत सभी लोगों को लेकर वे थाने पहुंच गए। हालांकि, बस में सवार लोगों का कहना है कि वे चर्च में पूजा करने के लिए आए थे। उनका धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है। उनकी कई पीढ़ियां क्रिश्चन हैं। 

इस पूरे मामले में थाना रांझी टीआई मानस द्विवेदी ने बताया, “विश्व हिंदू परिषद एक बस लेकर यहां पहुंची। बस में मौजूद लोग भ्रमण पर निकले थे। बातचीत में पता चला है कि वे यहां के रहने वाले नहीं हैं तो सभी को वेरिफाई कर पाना संभव नहीं है। अभी तक पूछताछ में ज्यादातर लोगों का पहले से ईसाई होने का रिकॉर्ड मिला है। मंडला थाना को भी इसमें शामिल कर जांच की जाएगी।”

वहीं विश्व हिंदू परिषद ने इसे लेकर मोर्चा खोल दिया। प्रांत प्रमुख संजय तिवारी ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि लोग धर्म परिवर्तन के लिए आ रहे हैं। जैसे ही हमारे कार्यकर्ताओं के पहुंचने की सूचना मिली, उन्होंने सभी को बस में बैठाकर वहां से रवाना कर दिया। हम सनातनी हिंदू हैं। अगर आप अपना काम छोड़कर आ रहे हैं तो कुछ तो लालच रहा होगा।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

100 आदिवासियों का कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन! बसों में भरकर लाया गया था चर्च, VHP ने खोला मोर्चा

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 100 आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठन ने इसकी शिकायत थाने में की है। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार कर दिया है। पूरा मामला रांझी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, आज सोमवार को मंडला के महाराजपुर से बस में भरकर कुछ लोग जबलपुर आए थे। VHP को सूचना मिली थी कि सभी को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जिसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचकर बस समेत सभी लोगों को लेकर वे थाने पहुंच गए। हालांकि, बस में सवार लोगों का कहना है कि वे चर्च में पूजा करने के लिए आए थे। उनका धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है। उनकी कई पीढ़ियां क्रिश्चन हैं। 

इस पूरे मामले में थाना रांझी टीआई मानस द्विवेदी ने बताया, “विश्व हिंदू परिषद एक बस लेकर यहां पहुंची। बस में मौजूद लोग भ्रमण पर निकले थे। बातचीत में पता चला है कि वे यहां के रहने वाले नहीं हैं तो सभी को वेरिफाई कर पाना संभव नहीं है। अभी तक पूछताछ में ज्यादातर लोगों का पहले से ईसाई होने का रिकॉर्ड मिला है। मंडला थाना को भी इसमें शामिल कर जांच की जाएगी।”

वहीं विश्व हिंदू परिषद ने इसे लेकर मोर्चा खोल दिया। प्रांत प्रमुख संजय तिवारी ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि लोग धर्म परिवर्तन के लिए आ रहे हैं। जैसे ही हमारे कार्यकर्ताओं के पहुंचने की सूचना मिली, उन्होंने सभी को बस में बैठाकर वहां से रवाना कर दिया। हम सनातनी हिंदू हैं। अगर आप अपना काम छोड़कर आ रहे हैं तो कुछ तो लालच रहा होगा।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/100-tribals-were-being-done-conversion-was-brought-in-buses/article-16166

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.