10वीं के छात्र ने पढ़ाई से परेशान होकर रचा षड़यंत्र, अपने ही अपहरण की रच दी झूठी कहानी

Gwalior, MP

ग्वालियर में एक नाबालिग छात्र ने अपने अपहरण की झूठी कहानी पुलिस को सुनाई थी। लेकिन पुलिस जांच में पाया कि छात्र खुद ही साइकिल से मुरैना की ओर गया था। पढ़ाई न करने पर मां की डांट से नाराज होकर इस तरह की बात बनाई थी। पुलिस ने छात्र को समझाकर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

शहर के दसवीं के एक छात्र ने पढ़ाई के दबाव से बचने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची। जब उसकी मां ने उसे पढ़ाई के लिए डांटा, तो वह कोचिंग जाने का बहाना बनाकर घर से निकल गया और मुरैना पहुंच गया। पुलिस को उसने बताया कि कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। लेकिन CCTV फुटेज से सच्चाई सामने आ गई, जिसमें वह साइकिल से मुरैना जाता दिखा। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर माता-पिता को सौंप दिया।

खुद के अपहरण की रची साजिश

घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर की है। 13 साल का कुणाल राजपूत नाम का छात्र अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से कोचिंग जाने का कहकर निकला था। लेकिन वह कोचिंग नहीं गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने कोचिंग में फोन किया। पता चला कि कुणाल कोचिंग ही नहीं पहुंचा। चिंतित परिजन बहोड़ापुर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मुरैना पुलिस ने दी सूचना

पुलिस ने कुणाल की तलाश शुरू की। कुछ समय बाद मुरैना पुलिस ने सूचना दी कि कुणाल छोंदा टोल के पास मिला है। बहोड़ापुर पुलिस की एक टीम तुरंत मुरैना पहुंची। वहां कुणाल ने पुलिस को एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई। उसने बताया कि विनय नगर स्थित कोचिंग जाते समय कार सवार बदमाशों ने उसका मुंह दबाकर अपहरण कर लिया। वे उसे मुरैना के छोंदा टोल तक ले गए। लेकिन वहां पुलिस को देखकर बदमाश उसे छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने चेक किए सीसीटीवी

कुणाल की कहानी पुलिस को झूठी लगी। पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ। पुलिस टीम कुणाल को लेकर ग्वालियर लौटी। इस दौरान एक दूसरी पुलिस टीम CCTV फुटेज की जांच में जुट गई। पुलिस ने कुणाल के घर से लेकर मुरैना तक के रास्ते में लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में साफ दिख रहा था कि कुणाल अपनी साइकिल से मुरैना की ओर जा रहा है। कोई कार सवार बदमाश उसे लेकर नहीं गए थे।

सीसीटीवी दिखाते ही उड़ गए छात्र के होश

जब पुलिस और परिजन कुणाल को ग्वालियर के बहोड़ापुर थाने लेकर पहुंचे, तो उसने फिर से वही झूठी कहानी दोहराई। लेकिन जब पुलिस ने उसे CCTV फुटेज दिखाया, तो उसके होश उड़ गए। उसे समझ आ गया कि उसका झूठ पकड़ा गया है। सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने कुणाल को समझाया कि पढ़ाई से भागना कोई हल नहीं है। उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। पुलिस ने उसे उसके माता-पिता के हवाले कर दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

10वीं के छात्र ने पढ़ाई से परेशान होकर रचा षड़यंत्र, अपने ही अपहरण की रच दी झूठी कहानी

Gwalior, MP

शहर के दसवीं के एक छात्र ने पढ़ाई के दबाव से बचने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची। जब उसकी मां ने उसे पढ़ाई के लिए डांटा, तो वह कोचिंग जाने का बहाना बनाकर घर से निकल गया और मुरैना पहुंच गया। पुलिस को उसने बताया कि कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। लेकिन CCTV फुटेज से सच्चाई सामने आ गई, जिसमें वह साइकिल से मुरैना जाता दिखा। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर माता-पिता को सौंप दिया।

खुद के अपहरण की रची साजिश

घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर की है। 13 साल का कुणाल राजपूत नाम का छात्र अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से कोचिंग जाने का कहकर निकला था। लेकिन वह कोचिंग नहीं गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने कोचिंग में फोन किया। पता चला कि कुणाल कोचिंग ही नहीं पहुंचा। चिंतित परिजन बहोड़ापुर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मुरैना पुलिस ने दी सूचना

पुलिस ने कुणाल की तलाश शुरू की। कुछ समय बाद मुरैना पुलिस ने सूचना दी कि कुणाल छोंदा टोल के पास मिला है। बहोड़ापुर पुलिस की एक टीम तुरंत मुरैना पहुंची। वहां कुणाल ने पुलिस को एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई। उसने बताया कि विनय नगर स्थित कोचिंग जाते समय कार सवार बदमाशों ने उसका मुंह दबाकर अपहरण कर लिया। वे उसे मुरैना के छोंदा टोल तक ले गए। लेकिन वहां पुलिस को देखकर बदमाश उसे छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने चेक किए सीसीटीवी

कुणाल की कहानी पुलिस को झूठी लगी। पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ। पुलिस टीम कुणाल को लेकर ग्वालियर लौटी। इस दौरान एक दूसरी पुलिस टीम CCTV फुटेज की जांच में जुट गई। पुलिस ने कुणाल के घर से लेकर मुरैना तक के रास्ते में लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में साफ दिख रहा था कि कुणाल अपनी साइकिल से मुरैना की ओर जा रहा है। कोई कार सवार बदमाश उसे लेकर नहीं गए थे।

सीसीटीवी दिखाते ही उड़ गए छात्र के होश

जब पुलिस और परिजन कुणाल को ग्वालियर के बहोड़ापुर थाने लेकर पहुंचे, तो उसने फिर से वही झूठी कहानी दोहराई। लेकिन जब पुलिस ने उसे CCTV फुटेज दिखाया, तो उसके होश उड़ गए। उसे समझ आ गया कि उसका झूठ पकड़ा गया है। सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने कुणाल को समझाया कि पढ़ाई से भागना कोई हल नहीं है। उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। पुलिस ने उसे उसके माता-पिता के हवाले कर दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/10th-student-harassed-conspiracy-after-being-disturbed-by-studies/article-10356

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.