- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दमोह के गौ हत्या मामले में 11 लोग गिरफ्तार, वकील नहीं करेंगे आरोपियों की पैरवी
दमोह के गौ हत्या मामले में 11 लोग गिरफ्तार, वकील नहीं करेंगे आरोपियों की पैरवी
Damoh, MP
दमोह के सीताबावड़ी इलाके में गौ हत्या से जुड़े मामले में 11 लोग गिरफ्तार. जुलूस निकालकर पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में किया पेश.
सीताबावड़ी इलाके के गौ हत्या मामले के बाद दमोह में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया. पुलिस आरोपियों का जुलूस निकालकर अदालत तक ले गई. इस मामले में अदालत में भी वकीलों के बीच जमकर आक्रोश देखने को मिला. वहीं वकीलों ने ऐलान किया है कि गौ हत्या के आरोपियों का केस कोई वकील नहीं लड़ेगा.
गौ हत्या के 11 आरोपी गिरफ्तार
दरअसल शुक्रवार सुबह दमोह के सीताबावड़ी इलाके में गौ हत्या से जुड़ी एक खबर गौसेवकों को मिली थी. खबर के बाद मौके पर गौ सेवक और पुलिस भी पहुंची. जहां आरोपियों ने भागते हुए गौ सेवकों पर फायरिंग भी की. हालांकि पुलिस ने कई आरोपियों को पकड़ लिया था लेकिन कुछ भागने में सफल हो गए थे. इसके बाद शहर में जमकर आक्रोश देखने को मिला. हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए और पूरे बाजार को बंद करा दिया. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि बाकी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए. इस मामले में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश देकर शुक्रवार की देर रात तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
जुलूस निकालकर अदालत में किया पेश
कोतवाली पुलिस ने 11 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सभी का मेडिकल परीक्षण कराया और सभी को अदालत में पेश किया. कड़ी सुरक्षा में पुलिस आरोपियों का जुलूस निकालकर अदालत तक ले गई. आरोपियों का जुलूस देखने भारी भीड़ सड़क पर उमड़ पड़ी.
कोतवाली प्रभारी आनंद राज ने बताया कि "11 लोगों की गिरफ्तारी की है इसमें एक महिला शामिल है. इनमें से कई लोगों पर पहले से भी गौ हत्या के मामले दर्ज हैं. जुलूस निकालने का मकसद समाज में सिर्फ एक मैसेज देना है कि जो भी अवैध गतिविधियों में लिप्त होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी."
वकील नहीं करेंगे आरोपियों की पैरवी
इस मामले में अदालत के अंदर भी वकीलों में नाराजगी देखने मिली और कुछ वकीलों ने आरोपियों को पीटने की कोशिश की. वकीलों ने भी विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की. जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज ने अधिवक्ताओं से अपील की है कि कोई भी इन आरोपियों का केस नहीं लड़े. गिरफ्तार आरोपियों में फरदीन खान, सफीक खान, साहिल कुरेशी, समीर खान, समीर कुरेशी, पप्पू कुरैशी, शादाब खान, कल्लू कसाई, शमशेर और नवाजिश कुरैशी के अलावा एक महिला रेखा शामिल है. अदालत में पेश करने के बाद पुलिस भारी सुरक्षा के बीच आरोपियों को कोर्ट से बाहर ले जा पाई.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए