- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सीधी में 12 फीट का अजगर घर में घुसा: रेस्क्यू के दौरान वनपाल को जकड़ा
सीधी में 12 फीट का अजगर घर में घुसा: रेस्क्यू के दौरान वनपाल को जकड़ा
Sidhi, MP
सीधी जिले के जोगीपुर गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक 12 फीट लंबा और करीब 40 किलो वजनी अजगर अचानक एक ग्रामीण के घर में घुस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे चले रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
ग्रामीण रामजी पांडे के घर में जब परिवार ने अजगर को देखा तो सभी दहशत में आ गए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
वनपाल पंकज मिश्रा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने का अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू के दौरान वनपाल पर अजगर का हमला
ऑपरेशन के बीच एक खतरनाक मोड़ तब आया जब अजगर ने वनपाल पंकज मिश्रा के पैर को जकड़ लिया। स्थिति बेहद गंभीर हो गई, लेकिन मौके पर मौजूद वनरक्षक ने फुर्ती दिखाते हुए मिश्रा को अजगर की पकड़ से छुड़ा लिया। इसके बाद टीम ने बड़ी सावधानी से अजगर को पूरी तरह काबू में कर लिया।
टीम ने अजगर को पकड़ने के बाद गांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की तत्परता की प्रशंसा की।
तीन दिनों से खेतों के पास था दिखाई दे रहा
ग्रामीण रामजी पांडे ने बताया कि यह अजगर पिछले तीन दिनों से उनके खेतों के पास देखा जा रहा था। मंगलवार सुबह यह घर के अंदर घुस गया। कुत्तों के भौंकने पर परिवार को इसकी मौजूदगी का पता चला।
‘चित्ती’ प्रजाति का विशाल अजगर
वनपाल पंकज मिश्रा ने बताया कि यह ‘चित्ती’ प्रजाति का अजगर है, जो आकार में काफी बड़ा होता है और आमतौर पर बड़े जानवरों का शिकार करता है। यह इंसानों पर तभी हमला करता है जब इसे खतरा महसूस होता है। मिश्रा ने बताया कि इसकी लंबाई लगभग 12 फीट और वजन करीब 40 किलो था।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए