- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रीवा में बस पलटने से 12 यात्री घायल, चालक हादसे के बाद फरार
रीवा में बस पलटने से 12 यात्री घायल, चालक हादसे के बाद फरार
Rewa, MP
रीवा ज़िले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्लू मोड़ के पास शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी भारत ट्रेवल्स की बस तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसा सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच हुआ। बस में कुल 25 यात्री सवार थे, जिनमें से 12 को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई।
यात्रियों ने चेताया, फिर भी लापरवाही
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक लगातार तेज गति से वाहन चला रहा था। कई यात्रियों ने उसे सावधानी बरतने और गति कम करने की सलाह दी, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। इसी दौरान वह पीछे बैठी एक युवती से बातचीत में मशगूल था। तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।
ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर किया रेस्क्यू
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर चोरहटा थाना पुलिस भी पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल भेजा गया।
चालक मौके से फरार
हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अस्पताल से अधिकांश घायल डिस्चार्ज
अस्पताल के सीएमओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। केवल दो यात्रियों को एहतियातन ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए