मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल से आहत 12 साल के बच्चे ने दी जान

Chatarpur, MP

छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ी में 12 साल के एक बच्चे ने आत्महत्या कर ली. परिजनों ने एक दुकानदार पर उसके साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है.

लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ी में अपने साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने से आहत होकर एक बच्चे ने आत्महत्या कर ली. बच्चे के परिवार का आरोप है कि अंशु अहिरवार(12) गांव के राम शुक्ला की दुकान पर सामान लेने गया था. वहां उसने कुछ सामान छू लिया तो राम शुक्ला उसके लिए जाति सूचक शब्द कहते हुए उसे बुरी तरह से पीट दिया. जिससे आहत बच्चे ने घर पहुंचकर आत्मघाती कदम उठा लिया.

परिजनों का आरोप, दुकान पर सामान छूने पर बच्चे के साथ की गई बुरी तरह मारपीट

वहीं मृतक के पिता किशोर अहिरवार ने बताया "मेरा बेटा राम शुक्ला की दुकान पर समान लेने गया था. वहां उसने दुकान के समान को छू लिया तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई. घर आकर उसने जान दे दी.

घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सन्नाटा पसर गया. इस खबर को सुनकर समाज के लोग जुटने लगे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है. बच्चे के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनके बताए अनुसार बयान दर्ज नहीं किया है. वहीं घटना को लेकर भीम आर्मी के लोगों ने छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर प्रदर्शन कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की.

इस दौरान छत्रसाल चौक पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संतोष रेदास, चंदला के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति सहित भारी संख्या में समाज ओर भीम आर्मी के लोग एकत्रित होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे छतरपुर CSP अमन मिश्रा ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम को खुलवाया. इस दौरान मौके पर सिटी कोतवाली TI अरविंद दांगी, सिविल लाइन TI बाल्मीक चौबे, लवकुशनगर थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे.

पुलिस कर रही मामले की जांच, लिए जा रहे बयान

वहीं भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संतोष रैदास बताते है, "बच्चे के समान छूने के चलते उसके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक शब्द बोला गया. परिजन जब पुलिस थाने पहुंचे तो सही रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. हम मामले में सही कार्रवाई की मांग करते हैं."

छतरपुर सीएसपी अमन मिश्रा ने कहा, "बच्चे की मौत के मामले में भीम आर्मी के लोगों ने प्रदर्शन किया है. कार्रवाई की मांग की है. मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. सबके बयान दर्ज किए जा रहे हैं."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल से आहत 12 साल के बच्चे ने दी जान

Chatarpur, MP

लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ी में अपने साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने से आहत होकर एक बच्चे ने आत्महत्या कर ली. बच्चे के परिवार का आरोप है कि अंशु अहिरवार(12) गांव के राम शुक्ला की दुकान पर सामान लेने गया था. वहां उसने कुछ सामान छू लिया तो राम शुक्ला उसके लिए जाति सूचक शब्द कहते हुए उसे बुरी तरह से पीट दिया. जिससे आहत बच्चे ने घर पहुंचकर आत्मघाती कदम उठा लिया.

परिजनों का आरोप, दुकान पर सामान छूने पर बच्चे के साथ की गई बुरी तरह मारपीट

वहीं मृतक के पिता किशोर अहिरवार ने बताया "मेरा बेटा राम शुक्ला की दुकान पर समान लेने गया था. वहां उसने दुकान के समान को छू लिया तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई. घर आकर उसने जान दे दी.

घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सन्नाटा पसर गया. इस खबर को सुनकर समाज के लोग जुटने लगे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है. बच्चे के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनके बताए अनुसार बयान दर्ज नहीं किया है. वहीं घटना को लेकर भीम आर्मी के लोगों ने छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर प्रदर्शन कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की.

इस दौरान छत्रसाल चौक पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संतोष रेदास, चंदला के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति सहित भारी संख्या में समाज ओर भीम आर्मी के लोग एकत्रित होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे छतरपुर CSP अमन मिश्रा ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम को खुलवाया. इस दौरान मौके पर सिटी कोतवाली TI अरविंद दांगी, सिविल लाइन TI बाल्मीक चौबे, लवकुशनगर थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे.

पुलिस कर रही मामले की जांच, लिए जा रहे बयान

वहीं भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संतोष रैदास बताते है, "बच्चे के समान छूने के चलते उसके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक शब्द बोला गया. परिजन जब पुलिस थाने पहुंचे तो सही रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. हम मामले में सही कार्रवाई की मांग करते हैं."

छतरपुर सीएसपी अमन मिश्रा ने कहा, "बच्चे की मौत के मामले में भीम आर्मी के लोगों ने प्रदर्शन किया है. कार्रवाई की मांग की है. मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. सबके बयान दर्ज किए जा रहे हैं."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/12-year-old-child-hurt-by-assault-and-use-of/article-15156

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.