IGNTU के मेगा मेस में 120 छात्राएं फूड प्वाइजन की शिकार, मामला दबाने को लीपापोती

Amarkantak, MP

इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय अपने कुप्रबंधन के लिए फिर चर्चा में है. कई बार शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होती.

अनूपपुर जिले में स्थित इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) के मेगा मेस में रविवार को विशेष भोज बनता है. इसी दौरान विशेष भोजन करने से 120 छात्राएं बीमार हो गईं. सभी को उल्टी, दस्त के साथ ही तेज घबराहट होने लगी. विश्वविद्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी का उपचार किया गया. इसके दो दिन बाद जिम्मेदार अधिकारी जागे. अफसरों ने जांच के लिए टीम गठित की और ये साबित करने के लिए कि खाना सही तरीके से बनता है, जिम्मेदारों ने मेस में भोजन भी किया.

विश्वविद्यालय स्थित अस्पताल में छात्राओं का इलाज

बता दें कि अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में विवाद लगातार होते हैं. मेगा मेस में बने विषाक्त भोजन को खाने से 120 छात्राएं बीमार होने के बाद यहां की पोल फिर खुल गई. मेस का खाना खाने से बीमार हुई छात्राओं के साथ ही अन्य छात्राओं में डर समा गया है. साथ ही अभिभावकों में भी चिंता फैल गई है. इस मामले को लेकर आईजीएनटीयू के कुलसचिव ने घटना के 2 दिन बाद प्रेस नोट जारी कर बताया "24 फरवरी को प्रातः 09:40 पर रानी दुर्गावती कन्या छात्रावास की कुछ छात्राओं को अस्वस्थ्यता के कारण छात्रावास की केयरटेकर डिस्पेंसरी लेकर पहुंची. इनका उपचार विश्वविद्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया. किसी भी छात्रा को जिला चिकित्सालय या अन्यत्र भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ी."

अफसरों की टीम ने किया मेगा मेस का निरीक्षण

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने ये भी बताया "छात्राओं के बीमार होने के मामले में समिति गठित कर जांच के निर्देश दिये गये हैं." 25 फरवरी को जिला चिकित्सालय से सीएमएचओ और अन्य दो डॉक्टरों सहित तहसीलदार पुष्पराजगढ़ एवं एसडीएम भी विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और छात्राओं से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. वहीं सीएमएचओ और अन्य डॉक्टरों ने मेगा मेस का निरीक्षण किया. भोज्य पदार्थों और कच्ची सामग्री के सैंपल लिए. तेल और पानी के सैंपल लेकर भी परीक्षण हेतु भेजा.

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने घटना छुपाने का किया प्रयास

इसके बाद सीएमएचओ के साथ ही तहसीलदार और विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक, वार्डन आदि ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता आदि को परखने के लिये दोपहर का भोजन छात्राओं के साथ किया. इस मामले में छात्राओं का कहना है कि मेगा मेस की दर्जनों शिकायत की जा चुकी हैं, परंतु प्रबंधन के द्वारा कभी भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता. कई बार छात्राएं खाना छोड़कर बिना भोजन के लौटी. छात्रावासों में पानी के फिल्टर खराब हैं. इस मामले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी रजनीश त्रिपाठी ने ईटीवी भारत को बताया "छात्रों की मौखिक शिकायतों तथा घटनाओं को लेकर टीम गठित की गई है, जिसमें एसडीएम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया है. जल्द ही जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

IGNTU के मेगा मेस में 120 छात्राएं फूड प्वाइजन की शिकार, मामला दबाने को लीपापोती

Amarkantak, MP

अनूपपुर जिले में स्थित इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) के मेगा मेस में रविवार को विशेष भोज बनता है. इसी दौरान विशेष भोजन करने से 120 छात्राएं बीमार हो गईं. सभी को उल्टी, दस्त के साथ ही तेज घबराहट होने लगी. विश्वविद्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी का उपचार किया गया. इसके दो दिन बाद जिम्मेदार अधिकारी जागे. अफसरों ने जांच के लिए टीम गठित की और ये साबित करने के लिए कि खाना सही तरीके से बनता है, जिम्मेदारों ने मेस में भोजन भी किया.

विश्वविद्यालय स्थित अस्पताल में छात्राओं का इलाज

बता दें कि अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में विवाद लगातार होते हैं. मेगा मेस में बने विषाक्त भोजन को खाने से 120 छात्राएं बीमार होने के बाद यहां की पोल फिर खुल गई. मेस का खाना खाने से बीमार हुई छात्राओं के साथ ही अन्य छात्राओं में डर समा गया है. साथ ही अभिभावकों में भी चिंता फैल गई है. इस मामले को लेकर आईजीएनटीयू के कुलसचिव ने घटना के 2 दिन बाद प्रेस नोट जारी कर बताया "24 फरवरी को प्रातः 09:40 पर रानी दुर्गावती कन्या छात्रावास की कुछ छात्राओं को अस्वस्थ्यता के कारण छात्रावास की केयरटेकर डिस्पेंसरी लेकर पहुंची. इनका उपचार विश्वविद्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया. किसी भी छात्रा को जिला चिकित्सालय या अन्यत्र भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ी."

अफसरों की टीम ने किया मेगा मेस का निरीक्षण

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने ये भी बताया "छात्राओं के बीमार होने के मामले में समिति गठित कर जांच के निर्देश दिये गये हैं." 25 फरवरी को जिला चिकित्सालय से सीएमएचओ और अन्य दो डॉक्टरों सहित तहसीलदार पुष्पराजगढ़ एवं एसडीएम भी विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और छात्राओं से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. वहीं सीएमएचओ और अन्य डॉक्टरों ने मेगा मेस का निरीक्षण किया. भोज्य पदार्थों और कच्ची सामग्री के सैंपल लिए. तेल और पानी के सैंपल लेकर भी परीक्षण हेतु भेजा.

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने घटना छुपाने का किया प्रयास

इसके बाद सीएमएचओ के साथ ही तहसीलदार और विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक, वार्डन आदि ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता आदि को परखने के लिये दोपहर का भोजन छात्राओं के साथ किया. इस मामले में छात्राओं का कहना है कि मेगा मेस की दर्जनों शिकायत की जा चुकी हैं, परंतु प्रबंधन के द्वारा कभी भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता. कई बार छात्राएं खाना छोड़कर बिना भोजन के लौटी. छात्रावासों में पानी के फिल्टर खराब हैं. इस मामले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी रजनीश त्रिपाठी ने ईटीवी भारत को बताया "छात्रों की मौखिक शिकायतों तथा घटनाओं को लेकर टीम गठित की गई है, जिसमें एसडीएम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया है. जल्द ही जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/120-girl-students-in-igntus-mega-mess-to-suppress-the/article-11887

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.