- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 13 साल के बच्चे ने लगाया मौत को गले, पिता ने डिमांड नहीं पूरी की, तो उठाया कदम
13 साल के बच्चे ने लगाया मौत को गले, पिता ने डिमांड नहीं पूरी की, तो उठाया कदम
Gwalior, MP
ग्वालियर में 13 वर्षीय बच्चे ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है पिता द्वारा मोबाइल नहीं दिलाए जाने से उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया.
मोबाइल का एडिक्शन जानलेवा साबित हो रहा है. मोबाइल के चक्कर में बच्चों के मौत को गले लगाने वाले मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसमें छठवीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली. कारण उसके पिता द्वारा उसे मोबाइल नहीं दिलाना सामने आ रहा है. 13 साल का बच्चा ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगा, उसके पिता को इसकी तनिक भी आशंका नहीं थी. फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
13 साल के बच्चे ने उठाया आत्मघाती कदम
भिण्ड की अटेर तहसील के रहने वाले नरेश बघेल अपने 2 बेटों के साथ ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू में इलाके के एक फ्लैट में रहते थे. नरेश बघेल मार्केटिंग में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है और किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. विवाद के चलते पत्नी अलग रहती थी. नरेश अपने 11 वर्षीय और 13 वर्षीय दोनों बेटों को वहीं पर छोड़कर राजस्थान स्थित खाटू श्याम गए हुए थे. बुधवार की रात अखंड ने फ्लैट में ही आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि माता-पिता के विवाद के चलते अखंड भी परेशान रहता था.
छात्र अपने पिता से मोबाइल की कर रहा था मांग
ग्वालियर एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि "प्राथमिक जांच में पता चला है कि अखंड अपने पिता से मोबाइल की मांग कर रहा था. पढ़ाई के चलते उसके पिता मोबाइल नहीं दिला रहे थे. जिस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के हवाले कर दिया गया है."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए