भोपाल में 13 साल की छात्रा ने की आत्महत्या

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 7वीं कक्षा की छात्रा ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बच्ची ने सुसाइड नोट में लिखा—
“मेरा कंप्यूटर, टेबल और कमरा छोटे भाई को दे देना। मेरी बॉडी जरूरतमंद को दान कर देना। आपकी प्यारी बेटी।”

मां की डांट के बाद हुई घटना

13 वर्षीय छात्रा सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। उसकी सिविक्स की कॉपी बैग में नहीं मिली। जब मां ने पूछा तो उसने कहा कि कॉपी घर पर नहीं है। इस पर मां ने नाराज होकर उसे फटकार लगा दी और बड़े बेटे को स्कूल छोड़ने चली गईं। पिता भी छोटे बेटे को छोड़ने बाहर गए थे।

फंदे पर झूलती मिली बेटी

करीब 9 बजे जब माता-पिता घर लौटे तो उन्होंने बेटी को स्कूल बेल्ट और कपड़े से बने फंदे पर लटकता पाया। घबराकर उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गए, फिर एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में अंतिम संदेश

छात्रा ने अपने छोटे भाई को कंप्यूटर और टेबल देने की इच्छा जताई और लिखा कि उसका शरीर जरूरतमंद के लिए दान कर दिया जाए। परिवार यह पढ़कर स्तब्ध रह गया।

पुलिस जांच में जुटी

कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के पिता मूल रूप से सतना के रहने वाले हैं और भोपाल में कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटे (15 व 5 साल) भी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में 13 साल की छात्रा ने की आत्महत्या

Bhopal, MP

बच्ची ने सुसाइड नोट में लिखा—
“मेरा कंप्यूटर, टेबल और कमरा छोटे भाई को दे देना। मेरी बॉडी जरूरतमंद को दान कर देना। आपकी प्यारी बेटी।”

मां की डांट के बाद हुई घटना

13 वर्षीय छात्रा सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। उसकी सिविक्स की कॉपी बैग में नहीं मिली। जब मां ने पूछा तो उसने कहा कि कॉपी घर पर नहीं है। इस पर मां ने नाराज होकर उसे फटकार लगा दी और बड़े बेटे को स्कूल छोड़ने चली गईं। पिता भी छोटे बेटे को छोड़ने बाहर गए थे।

फंदे पर झूलती मिली बेटी

करीब 9 बजे जब माता-पिता घर लौटे तो उन्होंने बेटी को स्कूल बेल्ट और कपड़े से बने फंदे पर लटकता पाया। घबराकर उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गए, फिर एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में अंतिम संदेश

छात्रा ने अपने छोटे भाई को कंप्यूटर और टेबल देने की इच्छा जताई और लिखा कि उसका शरीर जरूरतमंद के लिए दान कर दिया जाए। परिवार यह पढ़कर स्तब्ध रह गया।

पुलिस जांच में जुटी

कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के पिता मूल रूप से सतना के रहने वाले हैं और भोपाल में कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटे (15 व 5 साल) भी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/13-year-old-student-commits-suicide-in-bhopal/article-31595

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.