शिवपुरी हादसा: स्कूल वैन पुलिया से गिरी, 14 बच्चे और शिक्षिका घायल

Shivpuri, MP

जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के पोहरी-बैराड़ रोड पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्रथा विद्यापीठ स्कूल बैराड़ की वैन (टाटा सूमो MP07HA 6887), जिसमें 16 बच्चे सवार थे, पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में 14 बच्चे और एक शिक्षिका घायल हो गए।

सुबह करीब 8 बजे एलकेजी से 7वीं कक्षा तक के बच्चे रोज की तरह वैन से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान वैन पुलिया से नीचे गिर गई। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को तुरंत बैराड़ अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल शिवपुरी और बाद में मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर किया गया।

गंभीर रूप से घायल छात्र को ग्वालियर रेफर

घायल बच्चों में कार्तिक जाटव की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।

स्कूल संचालक ने चलाया वाहन

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय वैन का नियमित चालक मौजूद था, लेकिन स्कूल संचालक दीवान धाकड़ ने ड्राइविंग संभाल ली। बताया जा रहा है कि संचालक की बाइक पंक्चर हो गई थी और शौकिया तौर पर उसने ड्राइवर को हटाकर खुद वाहन चलाना शुरू कर दिया। इसी लापरवाही ने मासूमों की जिंदगी खतरे में डाल दी।

प्रशासन की कार्रवाई

पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। बैराड़ थाना प्रभारी रवि शंकर कौशल ने बताया कि स्कूल संचालक दीवान धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Aug 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी हादसा: स्कूल वैन पुलिया से गिरी, 14 बच्चे और शिक्षिका घायल

Shivpuri, MP

सुबह करीब 8 बजे एलकेजी से 7वीं कक्षा तक के बच्चे रोज की तरह वैन से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान वैन पुलिया से नीचे गिर गई। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को तुरंत बैराड़ अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल शिवपुरी और बाद में मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर किया गया।

गंभीर रूप से घायल छात्र को ग्वालियर रेफर

घायल बच्चों में कार्तिक जाटव की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।

स्कूल संचालक ने चलाया वाहन

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय वैन का नियमित चालक मौजूद था, लेकिन स्कूल संचालक दीवान धाकड़ ने ड्राइविंग संभाल ली। बताया जा रहा है कि संचालक की बाइक पंक्चर हो गई थी और शौकिया तौर पर उसने ड्राइवर को हटाकर खुद वाहन चलाना शुरू कर दिया। इसी लापरवाही ने मासूमों की जिंदगी खतरे में डाल दी।

प्रशासन की कार्रवाई

पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। बैराड़ थाना प्रभारी रवि शंकर कौशल ने बताया कि स्कूल संचालक दीवान धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/14-children-and-teachers-injured-by-shivpuri-accident-school-van/article-31247

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.