भाई के साथ खेल रही 14 वर्षीय लड़की की नहर में डूबकर मौत, शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Satna, MP

सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय प्रियंका सिंह की नहर में डूबने से मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई के साथ घर के पास खेल रही थी, तभी अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गई। हादसे के बाद सोमवार को गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

रविवार शाम करीब 6 बजे प्रियंका अपने छोटे भाई के साथ घर के नजदीक खेल रही थी। खेलते-खेलते वह नहर के किनारे पहुंच गई, जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई। घटनास्थल पर मौजूद नहर निर्माण एजेंसी के कुछ कर्मचारियों ने बच्ची को डूबते देखा और तुरंत बचाव का प्रयास किया। उन्होंने प्रियंका को किसी तरह बाहर निकाला और गंभीर हालत में उसे मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव रखकर किया चक्का जाम, एजेंसी पर लापरवाही का आरोप

सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे परिजनों ने डेल्हा ग्राम तिराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि नहर निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उनका कहना है कि नहर के किनारे न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था थी और न ही कोई बैरिकेडिंग, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।

प्रदर्शन के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रशासन से की मुआवजे की मांग

परिजनों ने प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने और मृतक बच्ची के परिवार को आर्थिक मुआवजे की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक ठोस कार्रवाई और मुआवजे की घोषणा नहीं होती, वे चक्का जाम खत्म नहीं करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भाई के साथ खेल रही 14 वर्षीय लड़की की नहर में डूबकर मौत, शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Satna, MP

कैसे हुआ हादसा?

रविवार शाम करीब 6 बजे प्रियंका अपने छोटे भाई के साथ घर के नजदीक खेल रही थी। खेलते-खेलते वह नहर के किनारे पहुंच गई, जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई। घटनास्थल पर मौजूद नहर निर्माण एजेंसी के कुछ कर्मचारियों ने बच्ची को डूबते देखा और तुरंत बचाव का प्रयास किया। उन्होंने प्रियंका को किसी तरह बाहर निकाला और गंभीर हालत में उसे मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव रखकर किया चक्का जाम, एजेंसी पर लापरवाही का आरोप

सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे परिजनों ने डेल्हा ग्राम तिराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि नहर निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उनका कहना है कि नहर के किनारे न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था थी और न ही कोई बैरिकेडिंग, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।

प्रदर्शन के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रशासन से की मुआवजे की मांग

परिजनों ने प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने और मृतक बच्ची के परिवार को आर्थिक मुआवजे की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक ठोस कार्रवाई और मुआवजे की घोषणा नहीं होती, वे चक्का जाम खत्म नहीं करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/14-year-old-girl-playing-with-brother-drowning-in-a/article-23700

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.