- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आगर में 14 साल की नाबालिग बनी मां: रास्ते में प्रसव, नवजात मृत; दोस्ती के बहाने दुष्कर्म करने वाले क...
आगर में 14 साल की नाबालिग बनी मां: रास्ते में प्रसव, नवजात मृत; दोस्ती के बहाने दुष्कर्म करने वाले किशोर पर पॉक्सो केस दर्ज
Agar Malwa, MP
आगर मालवा में नाबालिग गर्भवती बालिका ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दिया बच्चे को जन्म, आरोपी किशोर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज।
मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां मात्र 14 वर्ष की एक नाबालिग लड़की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मां बन गई। रविवार को हुई इस घटना में बालिका ने एक मृत शिशु को जन्म दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
रास्ते में हुआ प्रसव, नवजात मृत घोषित
जानकारी के अनुसार, रविवार को बालिका को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। जब दर्द असहनीय हो गया, तो पिता ने उसे बाइक से बैठाकर जिला अस्पताल की ओर रवाना किया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बालिका ने रास्ते में ही शिशु को जन्म दे दिया।
पिता किसी तरह बालिका और नवजात को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिशु को मृत घोषित कर दिया। बालिका का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने जब बालिका से पूछताछ की तो उसने बताया कि लगभग आठ से नौ महीने पहले उसके गांव के ही एक किशोर से उसकी दोस्ती हुई थी। वह अक्सर तब घर आता था जब परिवार के सदस्य बाहर रहते थे। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।
आरोपी किशोर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस
बालिका के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाल अपचारी है, इसलिए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच महिला अधिकारी को सौंपी गई है।
सामाजिक चिंता और आगे की कार्रवाई
इस घटना ने स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीर सामाजिक चेतावनी के रूप में देखा है। उनका कहना है कि डिजिटल युग में नाबालिगों पर अभिभावकों की निगरानी अत्यंत आवश्यक हो गई है। पुलिस ने कहा कि बालिका और परिवार को मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और मामले को प्राथमिकता के साथ निपटाया जा रहा है। साथ ही, बालिका के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस को मजबूत बनाया जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए