बालाघाट के जंगलों में 15 मिनट तक चली मुठभेड़: नक्सलियों की हलचल पर जवाबी कार्रवाई, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

Balaghat, MP

नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में एक बार फिर नक्सली गतिविधियों ने सिर उठाना शुरू कर दिया है। शनिवार को लांजी अनुविभाग के घिरी मुरूम-जोनापाठ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच करीब 15 मिनट तक भीषण फायरिंग हुई।

जिले के एएसपी आदर्शकांत शुक्ल ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों ओर से हथियारों का इस्तेमाल हुआ, लेकिन फिलहाल फायरिंग थम चुकी है। क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

बालाघाट – नक्सली चुनौती से दशकों से जूझता इलाका

बालाघाट जिला पिछले तीन दशकों से नक्सली समस्या से प्रभावित रहा है। विशेष रूप से लांजी और बिरसा क्षेत्र को रेड ज़ोन माना जाता है। नक्सली अक्सर सीमावर्ती छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से आकर इस क्षेत्र में घुसपैठ करते हैं।

कौन-कौन बल मौके पर हैं?

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही हॉकफोर्स, जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। क्षेत्र में अब भी तलाशी अभियान चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ संदिग्धों के जंगल में छिपे होने की संभावना है।

पिछले महीने भी मारे गए थे 4 ईनामी नक्सली

गौरतलब है कि 14 जून 2025 को भी बालाघाट जिले के पचामा दादर-कटेझिरिया जंगल में बड़ी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें चार ईनामी नक्सलियों को मार गिराया गया था।
इनमें शामिल थे:

  • रीता उर्फ तुब्बी श्रीरांगु हिडामी

  • तुलसी उर्फ रवि

  • सुमन
    ये सभी एसीएम स्तर के नक्सली थे और इन पर जीआरबी डिवीजन में सक्रियता का आरोप था।

बढ़ते खतरे की चेतावनी

सुरक्षाबलों का मानना है कि नक्सली अपने नेटवर्क को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। बीते कुछ हफ्तों में आवाजाही, राशन, और बम-बंदूक के मूवमेंट की खुफिया सूचना मिली थी, जिसे इस मुठभेड़ ने सही साबित कर दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बालाघाट के जंगलों में 15 मिनट तक चली मुठभेड़: नक्सलियों की हलचल पर जवाबी कार्रवाई, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

Balaghat, MP

जिले के एएसपी आदर्शकांत शुक्ल ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों ओर से हथियारों का इस्तेमाल हुआ, लेकिन फिलहाल फायरिंग थम चुकी है। क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

बालाघाट – नक्सली चुनौती से दशकों से जूझता इलाका

बालाघाट जिला पिछले तीन दशकों से नक्सली समस्या से प्रभावित रहा है। विशेष रूप से लांजी और बिरसा क्षेत्र को रेड ज़ोन माना जाता है। नक्सली अक्सर सीमावर्ती छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से आकर इस क्षेत्र में घुसपैठ करते हैं।

कौन-कौन बल मौके पर हैं?

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही हॉकफोर्स, जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। क्षेत्र में अब भी तलाशी अभियान चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ संदिग्धों के जंगल में छिपे होने की संभावना है।

पिछले महीने भी मारे गए थे 4 ईनामी नक्सली

गौरतलब है कि 14 जून 2025 को भी बालाघाट जिले के पचामा दादर-कटेझिरिया जंगल में बड़ी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें चार ईनामी नक्सलियों को मार गिराया गया था।
इनमें शामिल थे:

  • रीता उर्फ तुब्बी श्रीरांगु हिडामी

  • तुलसी उर्फ रवि

  • सुमन
    ये सभी एसीएम स्तर के नक्सली थे और इन पर जीआरबी डिवीजन में सक्रियता का आरोप था।

बढ़ते खतरे की चेतावनी

सुरक्षाबलों का मानना है कि नक्सली अपने नेटवर्क को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। बीते कुछ हफ्तों में आवाजाही, राशन, और बम-बंदूक के मूवमेंट की खुफिया सूचना मिली थी, जिसे इस मुठभेड़ ने सही साबित कर दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/15-minute-encounter-in-balaghat-forests-retaliation-on-the-movement/article-28185

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.