शिवपुरी में सीवर चेंबर में गिरने से 15 साल की बच्ची की मौत, 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Shivpuri, mp

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित संतुष्टि अपार्टमेंट में शनिवार रात एक मर्मांतक हादसा हुआ, जब 15 वर्षीय किशोरी उत्सविका भदौरिया खेलते समय जर्जर सीवर चेंबर में गिर गई और उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

ढक्कन पर पैर पड़ते ही गिरी नीचे

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र भदौरिया की बेटी उत्सविका अपार्टमेंट परिसर में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेल के दौरान उसका पैर सीवर चेंबर के जर्जर ढक्कन पर पड़ा, जो अचानक टूट गया और वह लगभग 15 फीट गहरे चेंबर में गिर गई। साथ खेल रहा उसका छोटा भाई भी गिरने वाला था, लेकिन मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसे समय रहते पकड़ लिया।

चार घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगरपालिका और एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया जिसमें दो सीवर मशीनें और टैंकर लगाए गए। चार घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद रात 12:40 बजे बच्ची का शव निकाला गया। इस दौरान मां बेसुध होकर मौके पर बैठी रहीं, उन्हें अंतिम समय तक उम्मीद थी कि उनकी बेटी बच जाएगी।

बच्ची की चप्पल से हुई पहचान

स्थानीय लोगों ने जब चेंबर में झांका तो पानी में बच्ची की चप्पल उतराती दिखी। इसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और नगर निगम को सूचना दी गई। सोसाइटी के रहवासियों और SDRF टीम की मदद से चेंबर को खाली कराया गया और बच्ची का शव बाहर निकाला गया।

सोसाइटी की लापरवाही पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोग सोसाइटी कमेटी की लापरवाही पर भड़क उठे। रहवासियों ने बताया कि सीवर चेंबर के ढक्कन लंबे समय से खराब थे। इसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन किसी ने मरम्मत की जहमत नहीं उठाई। लोगों ने सोसाइटी प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में सीवर चेंबर में गिरने से 15 साल की बच्ची की मौत, 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Shivpuri, mp

ढक्कन पर पैर पड़ते ही गिरी नीचे

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र भदौरिया की बेटी उत्सविका अपार्टमेंट परिसर में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेल के दौरान उसका पैर सीवर चेंबर के जर्जर ढक्कन पर पड़ा, जो अचानक टूट गया और वह लगभग 15 फीट गहरे चेंबर में गिर गई। साथ खेल रहा उसका छोटा भाई भी गिरने वाला था, लेकिन मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसे समय रहते पकड़ लिया।

चार घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगरपालिका और एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया जिसमें दो सीवर मशीनें और टैंकर लगाए गए। चार घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद रात 12:40 बजे बच्ची का शव निकाला गया। इस दौरान मां बेसुध होकर मौके पर बैठी रहीं, उन्हें अंतिम समय तक उम्मीद थी कि उनकी बेटी बच जाएगी।

बच्ची की चप्पल से हुई पहचान

स्थानीय लोगों ने जब चेंबर में झांका तो पानी में बच्ची की चप्पल उतराती दिखी। इसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और नगर निगम को सूचना दी गई। सोसाइटी के रहवासियों और SDRF टीम की मदद से चेंबर को खाली कराया गया और बच्ची का शव बाहर निकाला गया।

सोसाइटी की लापरवाही पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोग सोसाइटी कमेटी की लापरवाही पर भड़क उठे। रहवासियों ने बताया कि सीवर चेंबर के ढक्कन लंबे समय से खराब थे। इसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन किसी ने मरम्मत की जहमत नहीं उठाई। लोगों ने सोसाइटी प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/15-year-old-girl-died-4-hours-after-falling-in/article-24388

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.