संत प्रेमानंद के आश्रम जाने निकला 15 साल का छात्र लापता, दूसरे दिन भी सुराग नहीं

इंदौर (म.प्र.)

On

खजराना थाना क्षेत्र का मामला; मोबाइल में देहरादून की ट्रेन सर्च मिली, पुलिस ने यूपी पुलिस और जीआरपी को अलर्ट किया

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से 15 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र मथुरा के संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए घर से निकला था। घटना के दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस और जीआरपी को अलर्ट करते हुए तलाश शुरू कर दी है।

खजराना थाना क्षेत्र की कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला छात्र बुधवार को घर से बाहर गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार को घर में उसके द्वारा लिखा गया एक पत्र मिला, जिसमें उसने वृंदावन जाने की बात कही है। इसके बाद पिता ने गुरुवार को थाने पहुंचकर बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, छात्र का मोबाइल फोन खंगालने पर पता चला है कि उसने हाल ही में देहरादून जाने वाली ट्रेनों की जानकारी इंटरनेट पर सर्च की थी। इसके अलावा घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वह बैग लेकर अकेले पैदल जाता हुआ दिखाई दिया है।

परिजनों ने बताया कि छात्र का झुकाव धार्मिक गतिविधियों की ओर काफी ज्यादा था। वह रोज करीब दो घंटे पूजा-पाठ करता था और नियमित रूप से मंदिर भी जाता था। मोबाइल पर संतों के प्रवचन सुनना उसकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया था। खासतौर पर वह वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से काफी प्रभावित था।

छात्र के बड़े भाई ने बताया कि गूगल हिस्ट्री और सोशल मीडिया अकाउंट देखने पर यह भी पता चला कि वह संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन के अलावा उत्तराखंड की एक साध्वी के भजन भी सुनता था।

परिवार को मिले पत्र में छात्र ने लिखा है कि वह अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है और परिजनों से उसे ढूंढने की कोशिश नहीं करने की अपील की है। पत्र में उसने यह भी स्पष्ट किया है कि वह किसी डांट-फटकार या खराब रिजल्ट की वजह से घर नहीं छोड़ रहा है।

पत्र में छात्र ने एक दोस्त से लिए गए 500 रुपए वापस करने की बात भी लिखी है और परिवार से चिंता न करने को कहा है।

पुलिस का कहना है कि छात्र के पिता ड्राइवर का काम करते हैं। परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों को भी सूचना दे दी है और सभी मिलकर उसकी तलाश में जुटे हैं। पिता ने अपने बड़े बेटे को वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम भेजने की तैयारी भी की है, ताकि वहां पता किया जा सके कि कहीं छात्र वहां तो नहीं पहुंचा।

खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जिलों और रेलवे पुलिस को सूचना दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों के आधार पर छात्र की तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसका सुराग मिल सकेगा।

---------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/15-year-old-student-who-went-to-sant-premanands-ashram/article-48074

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.