झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों का आरोप – सर्दी-जुकाम में चढ़ाई ड्रिप से बिगड़ी तबीयत

Mandsaur, MP

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक नाबालिग की मौत हो गई। मामला पिपलिया मंडी का है, जहां सोमवार देर रात 15 वर्षीय अजय प्रजापति की तबीयत सर्दी-जुकाम के इलाज के दौरान अचानक बिगड़ गई।

 परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने अजय को ड्रिप लगाई थी, जिसकी आधी बोतल खत्म होते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।

इलाज के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, अजय को सोमवार रात सर्दी-जुकाम की परेशानी हुई। परिजन पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर सोनू राठौर को बुलाकर लाए। सोनू ने अजय को ड्रिप चढ़ाई। बोतल आधी होने तक ही अजय की हालत खराब हो गई। घबराए परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।

परिजन का आरोप – ड्रिप से हुआ रिएक्शन

अजय के पिता हरिओम प्रजापति का कहना है कि ड्रिप से रिएक्शन हुआ, जिसके चलते बेटे की जान चली गई। जैसे ही मौत की खबर सामने आई, डॉक्टर सोनू राठौर क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद है और घर पर ताला लटका मिला।

पुलिस कर रही तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन देर रात थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पिपलिया मंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने बताया कि आरोपी डॉक्टर की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोनू राठौर अनुभवहीन है और इलाज में गंभीर लापरवाही बरती है।

शव का पोस्टमार्टम

अजय के शव को सोमवार रात जिला चिकित्सालय मंदसौर भेजा गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Aug 2025 By दैनिक जागरण

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों का आरोप – सर्दी-जुकाम में चढ़ाई ड्रिप से बिगड़ी तबीयत

Mandsaur, MP

 परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने अजय को ड्रिप लगाई थी, जिसकी आधी बोतल खत्म होते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।

इलाज के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, अजय को सोमवार रात सर्दी-जुकाम की परेशानी हुई। परिजन पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर सोनू राठौर को बुलाकर लाए। सोनू ने अजय को ड्रिप चढ़ाई। बोतल आधी होने तक ही अजय की हालत खराब हो गई। घबराए परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।

परिजन का आरोप – ड्रिप से हुआ रिएक्शन

अजय के पिता हरिओम प्रजापति का कहना है कि ड्रिप से रिएक्शन हुआ, जिसके चलते बेटे की जान चली गई। जैसे ही मौत की खबर सामने आई, डॉक्टर सोनू राठौर क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद है और घर पर ताला लटका मिला।

पुलिस कर रही तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन देर रात थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पिपलिया मंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने बताया कि आरोपी डॉक्टर की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोनू राठौर अनुभवहीन है और इलाज में गंभीर लापरवाही बरती है।

शव का पोस्टमार्टम

अजय के शव को सोमवार रात जिला चिकित्सालय मंदसौर भेजा गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/15-year-old-teenager-dies-due-to-treatment-of-a-hawk-doctor/article-30935

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.