- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शहडोल में खाद कालाबाजारी पर नकेल: नायब तहसीलदार की रात में कार्रवाई, 152 बोरी जब्त
शहडोल में खाद कालाबाजारी पर नकेल: नायब तहसीलदार की रात में कार्रवाई, 152 बोरी जब्त
shahdol, MP
जिले में खाद की किल्लत और कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही। अवैध भंडारण और ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों के बीच सोमवार देर रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
ब्यौहारी के नायब तहसीलदार सनी द्विवेदी और कृषि विकास अधिकारी अभिषेक तिवारी ने ग्राम पपौंध में अनन्या इंटरप्राइज पर छापा मारकर 132 बोरी डीएपी और 20 बोरी यूरिया जब्त की।
टॉर्च की रोशनी में गिनती
कार्रवाई रात में की गई, जब दुकान के गोदाम में खाद की बोरियां छिपाकर रखी गई थीं। अधिकारी टॉर्च की रोशनी में बोरी की गिनती करते नजर आए। मौके पर भीड़ भी जुट गई और लोगों ने कालाबाजारी पर सख्त कदम उठाने की मांग की।
समितियों में भी मिली गड़बड़ी
प्रशासन ने सिर्फ प्राइवेट दुकानों में ही नहीं, बल्कि सहकारी समितियों में भी गड़बड़ी पकड़ी है। हाल ही में जैतपुर समिति के प्रबंधक यमुना प्रसाद मिश्र ने 346 बोरी यूरिया बिना अधिकृत किसानों को वितरित कर दी थी। निरीक्षण में 254 बोरी निजी दुकान पर मिली, जबकि बाकी ब्लैक में बेची जा चुकी थी।
इसी तरह टिहकी समिति (जयसिंहनगर) के प्रबंधक राजेश अवस्थी ने 251 बोरी यूरिया बिना पंजीकृत किसानों को दे दी। यहां POS मशीन का इस्तेमाल ही नहीं किया गया और गोदाम खाली मिला। दोनों प्रबंधकों को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया और केंद्रीय सहकारी बैंक शहडोल में अटैच कर दिया।
वीडियो भी आया सामने
जैतपुर के चनौडी गांव में भी महंगे दामों पर खाद बेचने का वीडियो सामने आया था। हालांकि वहां अब तक बड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी। वहीं, ब्यौहारी के पपौंध में छापेमारी के बाद प्रशासन ने अवैध भंडारण के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
किसानों ने जताई राहत
स्थानीय किसानों का कहना है कि कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन की यह कार्रवाई जरूरी थी। कई जगहों पर अधिक दाम पर खाद बेची जा रही थी। प्रशासन की सख्ती से अब उम्मीद है कि खाद किसानों तक सही दाम पर पहुंचेगी।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए