बोहरडा में 1.83 करोड़ रुपए की लागत से विद्युत उपकेंद्र शुरू, 1550 उपभोक्ताओं को होगा लाभ

Burhanpur, MP

जिले के ग्रामीण अंचल को सशक्त विद्युत आपूर्ति से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम बोहरडा में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया। शनिवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक अर्चना चिटनिस ने संयुक्त रूप से इस उपकेंद्र का शुभारंभ किया। 1.83 करोड़ रुपए की लागत से बने इस उपकेंद्र से 1200 घरेलू उपभोक्ताओं और 350 किसानों को लाभ मिलेगा।

आरडीएसएस योजना के तहत बड़ा निवेश

सांसद पाटिल ने बताया कि केंद्र सरकार की रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (R.D.S.S) के तहत जिले को 18.34 करोड़ रुपए की राशि मिली है, जिससे 8 विद्युत उपकेंद्रों के उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिले में 296 अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मरों की मंजूरी मिली है, जिनमें से 230 ट्रांसफॉर्मर पहले ही लगाए जा चुके हैं।

किसानों को मिलेगी स्थायी राहत

नए उपकेंद्र के शुरू होने से मोहम्मदपुरा, बोहरडा सहित आसपास के गांवों के किसानों को अब बिना बाधा और स्थिर वोल्टेज पर बिजली मिलेगी। विधायक चिटनिस ने कहा कि पहले वोल्टेज की समस्या से किसानों की मोटरें जल जाती थीं, लेकिन अब ऐसी परेशानी नहीं होगी।

बिजली लाइन बिछाने का कार्य भी तेज

विधायक चिटनिस ने बताया कि जिले में 11 केवी लाइन की 26.86 किमी में से 17.6 किमी का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 15.58 किमी निम्न दाब लाइन में से 12.1 किमी कार्य पूर्ण हुआ है। इस पर कुल 9.4 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

प्रधानमंत्री धरती आबा योजना से 7 गांवों में बिजली

प्रधानमंत्री धरती आबा योजना के तहत 7 गांवों के 33 फाल्याओं का विद्युतीकरण किया गया है। इसके साथ ही बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में 11.29 करोड़ की लागत से 4 नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

ट्रांसफॉर्मर डिपो से किसानों को तुरंत राहत

बुरहानपुर में ट्रांसफॉर्मर डिपो की सुविधा शुरू होने से अब खराब ट्रांसफॉर्मर की तत्काल मरम्मत या बदलाव संभव है, जिससे किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इन जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, उपाध्यक्ष गजानन महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, अधीक्षण यंत्री वी.के. मालवीय, ग्रामीण कार्यपालन यंत्री जितेंद्र पाल, सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बोहरडा में 1.83 करोड़ रुपए की लागत से विद्युत उपकेंद्र शुरू, 1550 उपभोक्ताओं को होगा लाभ

Burhanpur, MP

आरडीएसएस योजना के तहत बड़ा निवेश

सांसद पाटिल ने बताया कि केंद्र सरकार की रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (R.D.S.S) के तहत जिले को 18.34 करोड़ रुपए की राशि मिली है, जिससे 8 विद्युत उपकेंद्रों के उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिले में 296 अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मरों की मंजूरी मिली है, जिनमें से 230 ट्रांसफॉर्मर पहले ही लगाए जा चुके हैं।

किसानों को मिलेगी स्थायी राहत

नए उपकेंद्र के शुरू होने से मोहम्मदपुरा, बोहरडा सहित आसपास के गांवों के किसानों को अब बिना बाधा और स्थिर वोल्टेज पर बिजली मिलेगी। विधायक चिटनिस ने कहा कि पहले वोल्टेज की समस्या से किसानों की मोटरें जल जाती थीं, लेकिन अब ऐसी परेशानी नहीं होगी।

बिजली लाइन बिछाने का कार्य भी तेज

विधायक चिटनिस ने बताया कि जिले में 11 केवी लाइन की 26.86 किमी में से 17.6 किमी का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 15.58 किमी निम्न दाब लाइन में से 12.1 किमी कार्य पूर्ण हुआ है। इस पर कुल 9.4 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

प्रधानमंत्री धरती आबा योजना से 7 गांवों में बिजली

प्रधानमंत्री धरती आबा योजना के तहत 7 गांवों के 33 फाल्याओं का विद्युतीकरण किया गया है। इसके साथ ही बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में 11.29 करोड़ की लागत से 4 नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

ट्रांसफॉर्मर डिपो से किसानों को तुरंत राहत

बुरहानपुर में ट्रांसफॉर्मर डिपो की सुविधा शुरू होने से अब खराब ट्रांसफॉर्मर की तत्काल मरम्मत या बदलाव संभव है, जिससे किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इन जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, उपाध्यक्ष गजानन महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, अधीक्षण यंत्री वी.के. मालवीय, ग्रामीण कार्यपालन यंत्री जितेंद्र पाल, सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/1550-consumers-will-benefit-1550-consumers-at-a-cost-of/article-25062

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.