- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 16 सितंबर महाकाल भस्म आरती: रजत मुकुट और पुष्पों से सुसज्जित राजा स्वरूप में हुए भगवान महाकालेश्वर
16 सितंबर महाकाल भस्म आरती: रजत मुकुट और पुष्पों से सुसज्जित राजा स्वरूप में हुए भगवान महाकालेश्वर
Ujjain, MP
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आश्विन माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर मंगलवार तड़के ब्रह्ममुहूर्त में भगवान महाकाल की भव्य भस्म आरती संपन्न हुई। प्रातः 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए और सबसे पहले भगवान का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक कर पूजन संपन्न हुआ।
मंगलवार की विशेष आरती में भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान उन्हें भस्म चढ़ाई गई और शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला तथा सुगंधित पुष्पों से बनी माला पहनाई गई। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया, साथ ही ड्रायफ्रूट से भी आकर्षक श्रृंगार हुआ।
अलसुबह आयोजित इस पावन भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे मंदिर परिसर में "जय महाकाल" के जयकारे गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय हो उठा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए