जबलपुर में मनाया गया शंकर शाह-रघुनाथ शाह का 168वां बलिदान दिवस

Jabalpur, MP

जबलपुर में गुरुवार को शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का 168वां बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों वीरों को नमन करते हुए कहा – “जन्म एक बार होता है और मृत्यु भी एक बार, लेकिन जब कोई अपने जन्म को सार्थक कर बलिदान देता है तो वह मृत्यु नहीं होती, वह अमर हो जाता है।”

सीएम ने कहा कि अंग्रेजों ने उस दौर में अन्याय और कायरता का परिचय दिया। उन्होंने शंकर शाह और रघुनाथ शाह के सामने धर्म बदलने, अंग्रेजी सत्ता स्वीकार करने और विरोध त्यागने जैसी शर्तें रखीं, लेकिन दोनों ने आत्मसमर्पण के बजाय बलिदान का रास्ता चुना। बिना मुकदमे के अंग्रेजों ने उन्हें तोप से उड़ाने का आदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और रानी दुर्गावती चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू भी लगाई। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल, मंत्री राकेश सिंह, कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया, ओमकार सिंह मरकाम सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शहीदों की शहादत से प्रेरणा ले नई पीढ़ी – प्रह्लाद पटेल

मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि “दुनिया के इतिहास में ऐसा उदाहरण कहीं नहीं मिलेगा जब कविता लिखने पर किसी को तोप से उड़ाया गया हो। शंकर शाह-रघुनाथ शाह का बलिदान अद्वितीय है। आने वाली पीढ़ियों को इस शौर्य से प्रेरणा लेनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से गुमनाम शहीदों के नाम सामने आ रहे हैं। भाजपा सरकार ने शहीदों के सम्मान के लिए जो कार्य किए हैं, उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं है।

एकता और विकास का दिया संदेश – कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि देश की प्रगति के लिए सभी को एक होना होगा। उन्होंने कहा – “मैंने विधानसभा में भी कहा है कि पक्ष-विपक्ष से ऊपर उठकर सच्चाई की बात करनी चाहिए। शंकर शाह-रघुनाथ शाह का स्मारक प्रेरणा स्थल है, यहां से हमें एकता और राष्ट्रहित का संदेश लेना चाहिए।”

जबलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शहीदों के बलिदान को नमन किया।

......................................................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/168th-sacrifice-day-of-shankar-shah-raghunath-shah-celebrated-in-jabalpur/article-33410

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.