- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 17 सितंबर महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड और त्रिनेत्र से हुआ भगवान का श्रृंगार, गूंजे बाबा के जयकारे
17 सितंबर महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड और त्रिनेत्र से हुआ भगवान का श्रृंगार, गूंजे बाबा के जयकारे
UJJAIN, MP
आश्विन माह कृष्ण पक्ष की एकादशी पर बुधवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया, इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक हुआ।
बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार करते हुए उनके मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिनेत्र अर्पित किए गए। इसके साथ ही भस्म चढ़ाकर रजत शेषनाग मुकुट, मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पहार से सजाया गया। भोलेनाथ को ड्रायफ्रूट और मिष्ठान का भोग भी लगाया गया।
अलसुबह की भस्म आरती में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। मंदिर प्रांगण बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए