- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खंडवा में गणेश पंडाल पर गिरी आसमानी बिजली: 17 वर्षीय किशोर की मौत, 3 दोस्त घायल
खंडवा में गणेश पंडाल पर गिरी आसमानी बिजली: 17 वर्षीय किशोर की मौत, 3 दोस्त घायल
Khandwa, MP
पंधाना क्षेत्र के ग्राम खरखरी (राजगढ़) में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। गणेश पंडाल पर आकाशीय बिजली गिरने से चार किशोर चपेट में आ गए। इसमें 17 वर्षीय सुरेश पिता रूपसिंह वासरे की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए।
आरती के बाद बारिश से बचने रुके थे किशोर
गांव के लोगों ने बताया कि शाम को गणेशजी की आरती के बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। इस दौरान चारों दोस्त पंडाल में ही बारिश से बचने के लिए रुक गए थे। बारिश थमते ही घर जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पंडाल पर गिर गई।
एक की मौत, तीन घायल
करीब रात 9 बजे हुई इस घटना में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बादल पिता मुन्ना, बिसेन पिता चमन और बिसेन पिता कैलाश घायल हो गए। तीनों की उम्र 16 से 18 साल के बीच है और ये सभी आदिवासी बारेला समाज से हैं। फिलहाल तीनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
बिजली पंडाल को चीरते हुए भीतर गिरी
गवाहों के अनुसार बिजली सीधे पंडाल के टेंट पर गिरी और उसे चीरते हुए भीतर पहुंची, जिससे चारों किशोर उसकी चपेट में आ गए।
पुलिस ने मर्ग कायम किया
पंधाना टीआई दिलिप देवड़ा ने बताया कि हादसे में एक किशोर की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों का इलाज जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए