8 दिन में खोजे 186 गुम लोग, यहां की पुलिस ने 15 दिन के अभियान में 48 पुरुष व 138 महिलाओं को ढूंढा

Neemach, MP

नीमच जिले की पुलिस ने गुमशुदा लोगों को उनके परिवार से मिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया। एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशों पर 11 से 18 जनवरी के बीच 186 इंसानों को ढूंढा गया। खोजे गए लोगों में 48 पुरुष और 138 महिलाएं शामिल हैं। अभियान एक और सप्ताह चलेगा।

नीमच जिले की पुलिस ने गुमशुदा हुए लोगों को उनके परिवार से मिलाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत घर से रूठकर चले गए या अन्य कारणों से घर छोड़कर चले गए लोगों को उनके परिवार से मिलावाया है। लंबे समय से अपने घर से दूर रह रहे लोगों को चिन्हित कर उन्हें ढूंढ़ निकाला है। अपने परिवार से मिलकर गुम इंसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। वहीं परिवार में भी खुशी का माहौल है।


दरअसल, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को गुम हुए इंसानों को ढूंढने के निर्देश दिए हैं। इसे अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इसके लिए 11 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2025 तक विशेष अभियान चालू है। पूरे जिले में गुम हुए इंसानों को खोजने के निर्देश हैं। इसके तहत जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी लगातार अपने क्षेत्र में गुम हुए इंसानों को तलाश करने में जुट गए हैं।

8 दिनों में मिली बड़ी सफलता

इसी का परिणाम है कि महज 8 दिन में जिलेभर 186 इंसानों को ढूंढ लिया गया है। 11 से 18 जनवरी के बीच अलग-अलग थानों क्षेत्रों में 48 पुरुष व 138 महिलाओं को खोजा गया है। इनमें 3 नाबालिग बालिकाएं तथा 1 बालक शामिल है।

परिवार से मिलकर दौड़ी खुशी की लहर

एसपी अंकित जायसवाल के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित करने के बाद सकारात्मक परिणाम मिले हैं। खोजे गए लोगों को उनके परिवारों से मिलाकर फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं परिवार से वापस मिलकर लोगों के मन में खुशी की लहर दौड़ रही है।

डोर-टू-डोर जाकर भी चलाया अभियान

गुमशुदगी की रिपोर्ट के निपटारे को लेकर पुलिस ने अभियान के तहत तलाशी शुरु की थी। इसके लिए पुलिस ने डोर-टू-डोर विधि अनुसार बयान दर्ज कर इनकी घर वापसी की है। इस तरह बीते एक सप्ताह में पुलिस रिकॉर्ड में गुम 30 प्रतिशत लोगों को खोज निकाला।

एक सप्ताह और चलेगा अभियान

पुलिस का यह अभियान दो सप्ताह चलेगा। अभी एक सप्ताह पूरा हुआ है। अगले एक सप्ताह और गुम हुए इंसानों को ढूंढने की प्रक्रिया चलेगी। इसके तहत लंबे समय से घर दूर लोगों की घर वापसी की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2025 By दैनिक जागरण

8 दिन में खोजे 186 गुम लोग, यहां की पुलिस ने 15 दिन के अभियान में 48 पुरुष व 138 महिलाओं को ढूंढा

Neemach, MP

नीमच जिले की पुलिस ने गुमशुदा हुए लोगों को उनके परिवार से मिलाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत घर से रूठकर चले गए या अन्य कारणों से घर छोड़कर चले गए लोगों को उनके परिवार से मिलावाया है। लंबे समय से अपने घर से दूर रह रहे लोगों को चिन्हित कर उन्हें ढूंढ़ निकाला है। अपने परिवार से मिलकर गुम इंसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। वहीं परिवार में भी खुशी का माहौल है।


दरअसल, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को गुम हुए इंसानों को ढूंढने के निर्देश दिए हैं। इसे अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इसके लिए 11 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2025 तक विशेष अभियान चालू है। पूरे जिले में गुम हुए इंसानों को खोजने के निर्देश हैं। इसके तहत जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी लगातार अपने क्षेत्र में गुम हुए इंसानों को तलाश करने में जुट गए हैं।

8 दिनों में मिली बड़ी सफलता

इसी का परिणाम है कि महज 8 दिन में जिलेभर 186 इंसानों को ढूंढ लिया गया है। 11 से 18 जनवरी के बीच अलग-अलग थानों क्षेत्रों में 48 पुरुष व 138 महिलाओं को खोजा गया है। इनमें 3 नाबालिग बालिकाएं तथा 1 बालक शामिल है।

परिवार से मिलकर दौड़ी खुशी की लहर

एसपी अंकित जायसवाल के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित करने के बाद सकारात्मक परिणाम मिले हैं। खोजे गए लोगों को उनके परिवारों से मिलाकर फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं परिवार से वापस मिलकर लोगों के मन में खुशी की लहर दौड़ रही है।

डोर-टू-डोर जाकर भी चलाया अभियान

गुमशुदगी की रिपोर्ट के निपटारे को लेकर पुलिस ने अभियान के तहत तलाशी शुरु की थी। इसके लिए पुलिस ने डोर-टू-डोर विधि अनुसार बयान दर्ज कर इनकी घर वापसी की है। इस तरह बीते एक सप्ताह में पुलिस रिकॉर्ड में गुम 30 प्रतिशत लोगों को खोज निकाला।

एक सप्ताह और चलेगा अभियान

पुलिस का यह अभियान दो सप्ताह चलेगा। अभी एक सप्ताह पूरा हुआ है। अगले एक सप्ताह और गुम हुए इंसानों को ढूंढने की प्रक्रिया चलेगी। इसके तहत लंबे समय से घर दूर लोगों की घर वापसी की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/186-missing-people-found-in-8-days-police-here-found/article-8093

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.