VIDEO: सीएम काफिले की 19 गाड़ियां खराब, टंकी में निकला पानी

Ratlam,M.P

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले से जुड़ी एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सीएम के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था में शामिल 19 इनोवा कारों की टंकियों में डीजल की जगह पानी भरा निकला, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मामला सामने आते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया और नई गाड़ियाँ मंगवाकर काफिला रवाना किया।

सीएम काफिला ठप, प्रशासन में अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव 27 जून को रतलाम दौरे पर हैं। कार्यक्रम से पहले सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत प्रशासन ने डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोल पंप से काफिले की गाड़ियों में ईंधन भरवाया था। लेकिन डीजल भरवाने के बाद जब गाड़ियों ने गति पकड़ी, तो कई कारें रुक गईं।

जांच में पानी की पुष्टि, टंकियों से निकला संदिग्ध मिश्रण

तकनीकी जांच के दौरान जब इनोवा कारों की टंकियां खोली गईं, तो उनमें डीजल के साथ-साथ साफ तौर पर पानी मिला। जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में ईंधन की गुणवत्ता में गड़बड़ी की पुष्टि हुई।

पेट्रोल पंप सील, होगी कठोर कार्रवाई

डोसीगांव स्थित पेट्रोल पंप को तुरंत सील कर दिया गया है और नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। कलेक्टर और एसपी ने स्पष्ट किया है कि इस लापरवाही को हल्के में नहीं लिया जाएगा। पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नई गाड़ियों से रवाना हुआ सीएम काफिला

घटना के बाद आनन-फानन में दूसरी गाड़ियों की व्यवस्था की गई और सीएम काफिले को समय पर रवाना किया गया। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं कि इतने बड़े स्तर की चूक कैसे हुई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: सीएम काफिले की 19 गाड़ियां खराब, टंकी में निकला पानी

Ratlam,M.P

मामला सामने आते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया और नई गाड़ियाँ मंगवाकर काफिला रवाना किया।

सीएम काफिला ठप, प्रशासन में अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव 27 जून को रतलाम दौरे पर हैं। कार्यक्रम से पहले सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत प्रशासन ने डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोल पंप से काफिले की गाड़ियों में ईंधन भरवाया था। लेकिन डीजल भरवाने के बाद जब गाड़ियों ने गति पकड़ी, तो कई कारें रुक गईं।

जांच में पानी की पुष्टि, टंकियों से निकला संदिग्ध मिश्रण

तकनीकी जांच के दौरान जब इनोवा कारों की टंकियां खोली गईं, तो उनमें डीजल के साथ-साथ साफ तौर पर पानी मिला। जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में ईंधन की गुणवत्ता में गड़बड़ी की पुष्टि हुई।

पेट्रोल पंप सील, होगी कठोर कार्रवाई

डोसीगांव स्थित पेट्रोल पंप को तुरंत सील कर दिया गया है और नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। कलेक्टर और एसपी ने स्पष्ट किया है कि इस लापरवाही को हल्के में नहीं लिया जाएगा। पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नई गाड़ियों से रवाना हुआ सीएम काफिला

घटना के बाद आनन-फानन में दूसरी गाड़ियों की व्यवस्था की गई और सीएम काफिले को समय पर रवाना किया गया। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं कि इतने बड़े स्तर की चूक कैसे हुई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/19-vehicles-of-cm-convoy-came-out-in-a-bad/article-25679

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.