- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 19 नवंबर महाकाल भस्म आरती: विशेष श्रृंगार में दमका ज्योतिर्लिंग, सुबह-सुबह उमड़े श्रद्धालु
19 नवंबर महाकाल भस्म आरती: विशेष श्रृंगार में दमका ज्योतिर्लिंग, सुबह-सुबह उमड़े श्रद्धालु
Ujjain, MP
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर भस्म आरती अद्भुत आस्था के माहौल में सम्पन्न हुई। सुबह 4 बजे कपाट खुलते ही पुजारियों ने गर्भगृह में विधिवत पूजन शुरू किया और भगवान महाकाल का जलाभिषेक तथा पंचामृत स्नान कराया।
आज के विशेष श्रृंगार में भगवान को चंद्र त्रिनेत्र और त्रिशूल अर्पित किए गए। मंत्रोच्चार के बीच प्रथम घंटाल बजाने के बाद हरिओम जल चढ़ाया गया। परंपरा अनुसार ज्योतिर्लिंग को कपड़े से आच्छादित कर भस्म अर्पित की गई।
आरती उपरांत ज्योतिर्लिंग को रजत शेषनाग मुकुट, मुण्डमाला, रुद्राक्ष माला और पुष्पहारों से सजाया गया। महाकाल का अलंकृत स्वरूप देखने योग्य था।
भोर होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और दर्शन लाभ लिया। भक्तों ने नंदी महाराज के समीप अपनी कामनाएं व्यक्त कीं, वहीं परिसर में ‘जय महाकाल’ के जयकारे लगातार गुंजायमान होते रहे।

