- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 2 अगस्त महाकाल भस्म आरती: शिवलिंग पर ‘कृष्ण’ लिखी आंखों का अलौकिक दर्शन
2 अगस्त महाकाल भस्म आरती: शिवलिंग पर ‘कृष्ण’ लिखी आंखों का अलौकिक दर्शन
UJJAIN, MP
सावन माह की शुक्ल पक्ष नवमीं तिथि पर शनिवार तड़के 3 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट विधिविधान से खोले गए। ब्रह्म मुहूर्त में जलाभिषेक के साथ बाबा महाकाल की दिव्य पूजा शुरू हुई, जिसमें पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से अभिषेक किया गया।
इस दिन भगवान महाकाल का अलौकिक श्रृंगार भक्तों को दिव्यता का अनुभव करा गया। शिवलिंग पर मयूर जैसी सुंदर आंखें बनाई गईं, जिनमें ‘कृष्ण’ लिखा गया था। भगवान को भस्म अर्पित की गई और उन्हें शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और फूलों की सुगंधित माला से सजाया गया। ड्रायफ्रूट और पुष्पों से बना श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। सुबह की भस्म आरती में देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए