नाली निर्माण करते समय बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 2 मजदूर दबे, एक की मौत

Singroli, MP

नाली निर्माण करते समय मिट्टी धसने से दो मजदूर दब गए. 5 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल है.

सिंगरौली में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है. यहां कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एनसीएल (NCL) के अमलोरी परियोजना के तहत नाली निर्माण का कार्य हो रहा था. इसी दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूर दब गये, जिन्हें 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दूसरे मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. हालांकि मजदूर गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैसे हुआ हादसा? 

दरअसल, एनसीएल अमलोरी परियोजना में एनसीएल के सीएसआर मद से नाली का निर्माण कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है. मंगलवार, 25 फरवरी की शाम करीब 5 बजे मजदूर नाली की सेटरिंग निकाल रहे थे, इसी दौरान एक तरफ की मिट्टी धंस गई, इस हादसे में दो मजदूर भी धंस गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला और एनसीएल के अधिकारी पहुंचे.

ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हादसा!

मजदूरों को बाहर निकालने के लिए मिट्टी खुदाई का कार्य कराया गया. 5 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दूसरे मजदूर की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा ठेकेदार की लापरवाही की वजह से बताया जा रहा है. ठेकेदार ने मजदूरों को किसी भी तरह का सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया था, बिना किसी सेफ्टी के मजदूर कार्य कर रहे थे. 

एक मजदूर की मौत, एक घायल

मजूदरों की पहचान रामकेश पान्डू और रोहित वैश्य के रूप में हुई है. दोनों हर्रवा के रहने वाले हैं. हादसे में रोहित वैश्य को अपनी जान गवानी पड़ी, जबकि रामकेश पांडू घायल बताये जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया और एनसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप भी लगाया है. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है. 

5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

यह हादसा नवानगर थाने क्षेत्र के  NCL अमलोरी परियोजना में हुआ है, जहां नाली निर्माण का कार्य चल रहा था. इस दौरान अचानक मिट्‌टी धंस गई. जिसकी वजह से दो मजदूर उसने दब गए. दोनों मजदूरों को बाहर निकालने के लिए 5 घंटे तक जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की गई. 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने रोहित वैश्य को मृत घोषित कर दिया, वहीं रामकेश पांडू घायल बताये जा रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

नाली निर्माण करते समय बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 2 मजदूर दबे, एक की मौत

Singroli, MP

सिंगरौली में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है. यहां कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एनसीएल (NCL) के अमलोरी परियोजना के तहत नाली निर्माण का कार्य हो रहा था. इसी दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूर दब गये, जिन्हें 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दूसरे मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. हालांकि मजदूर गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैसे हुआ हादसा? 

दरअसल, एनसीएल अमलोरी परियोजना में एनसीएल के सीएसआर मद से नाली का निर्माण कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है. मंगलवार, 25 फरवरी की शाम करीब 5 बजे मजदूर नाली की सेटरिंग निकाल रहे थे, इसी दौरान एक तरफ की मिट्टी धंस गई, इस हादसे में दो मजदूर भी धंस गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला और एनसीएल के अधिकारी पहुंचे.

ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हादसा!

मजदूरों को बाहर निकालने के लिए मिट्टी खुदाई का कार्य कराया गया. 5 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दूसरे मजदूर की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा ठेकेदार की लापरवाही की वजह से बताया जा रहा है. ठेकेदार ने मजदूरों को किसी भी तरह का सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया था, बिना किसी सेफ्टी के मजदूर कार्य कर रहे थे. 

एक मजदूर की मौत, एक घायल

मजूदरों की पहचान रामकेश पान्डू और रोहित वैश्य के रूप में हुई है. दोनों हर्रवा के रहने वाले हैं. हादसे में रोहित वैश्य को अपनी जान गवानी पड़ी, जबकि रामकेश पांडू घायल बताये जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया और एनसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप भी लगाया है. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है. 

5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

यह हादसा नवानगर थाने क्षेत्र के  NCL अमलोरी परियोजना में हुआ है, जहां नाली निर्माण का कार्य चल रहा था. इस दौरान अचानक मिट्‌टी धंस गई. जिसकी वजह से दो मजदूर उसने दब गए. दोनों मजदूरों को बाहर निकालने के लिए 5 घंटे तक जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की गई. 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने रोहित वैश्य को मृत घोषित कर दिया, वहीं रामकेश पांडू घायल बताये जा रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/2-laborers-died-due-to-big-accident-while-constructing-drain/article-11720

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.