- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 2 सितंबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार
2 सितंबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार
DHARAM DESK
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया, इसके बाद पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और फलों का रस) से पूजन संपन्न हुआ।
भगवान महाकाल का दिव्य भस्म श्रृंगार किया गया। बाबा ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की माला धारण की। साथ ही फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।
भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और नंदी महाराज के दर्शन कर अपने मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। पूरे मंदिर में भक्तों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए